News Image
Money Control

IT Stocks : IT सेक्टर में शानदार रिकवरी, निफ्टी के टॉप-5 गेनर्स में इस सेक्टर 4 शेयर शामिल, जानिए ब्रोकरेज की राय

Published on 18/03/2026 12:53 PM

IT Stocks : लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद IT सेक्टर में आज शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 4 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के टॉप-5 गेनर्स में IT सेक्टर 4 शेयर शामिल हैं। साथ ही सभी मिडकैप IT शेयर जोरदार रफ्तार में है। उधर ब्रोकरेज फर्म CLSA पूरे आईटी सेक्टर पर बुलिश है। इससे भी इन शयरों में जोश आया है।

सभी अहम IT शेयरों में मज़बूत बढ़त देखने को मिल रही और इन्होंने पिछले सत्र में हुए नुकसान की भरपाई कर ली है। TCS के शेयरों में करीब 2.8 फीसदी करा उछाल आया है और यह Nifty पर सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वाला शेयर बन गया है। Wipro के शेयर में करीब 2.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि Infosys में करीब 2 फीसदी का गेन दिख रहा है। HCL Technologies और Tech Mahindra में भी करीब 2 फीसदी की बढ़त दिख रही है।

आज की रैली मिडकैप IT शेयरों तक भी फैली हुई है। Oracle Financial Services Software में करीब 4 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। जबकि Coforge और Persistent Systems में 3 प्रतिशत से ज़्यादा की तेज़ी आई है। LTIMindtree और Mphasis में भी ज़ोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है और ये करीब 3 प्रतिशत ऊपर चढ़े हैं।

आज का तेज़ उछाल कल की भारी बिकवाली के दबाव के एक दिन बाद आया है। कल ग्लोबल डिमांड और 'रिस्क-ऑफ' सेंटीमेंट से जुड़ी चिंताओं के कारण IT शेयरों में तेज बिकवाली हुई थी। ऐसा लगता है कि आज की रिकवरी मुख्य रूप से हालिया गिरावट के बाद हो रही 'शॉर्ट कवरिंग' और 'बार्गेन बाइंग' के कारण हुई है। निवेशक उन बड़े IT शेयरों की ओर लौट रहे हैं जिनकी कीमतें काफी गिर चुकी हैं। इसके अलावा इस सेक्टर को बेहतर होते ग्लोबल संकेतों से भी सपोर्ट मिल रहा है।

आईटी सर्विसेज पर CLSA की राय

CLSA का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल में AI का प्राइसिंग प्रेशर नहीं है। AI और पश्चिम एशिया तनाव से क्लाइंट्स के फैसलों में देरी हो रही है। पश्चिम एशिया में हमारी आईटी कंपनियों का एक्सपोजर कम है लेकिन मैक्रो अनिश्चितता तो है। कंपनियों की डील पाइपलाइन काफी मजबूत है। 10 साल के औसत पर सेक्टर वैल्यूएशन आकर्षक है।

CLSA ने COFORGE को हाई कन्विक्शन रेटिंग देते हुए 2,278 रुपए का टारगेट दिया है। इस शेयर में उसे 112 फीसदी तेजी की उम्मीद है। वहीं, PERSISTENT SYSTEMS को भी कन्विक्शन रेटिंग देते हुए 8,058 रुपए का टारगेट दिया है। इस शेयर में उसे 77.6 फीसदी तेजी की उम्मीद है। CLSA ने LTIMINDTREE को आउट परफॉर्म रेटिंग देते हुए 6,304 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर में 50 फीसद अपसाइड मुमकिन है।

CLSA ने TCS को आउट परफॉर्म रेटिंग देते हुए 3,333 रुपए का टारगेट दिया है। इस शेयर में उसे 39.5 फीसदी तेजी की उम्मीद है। INFOSYS को भी आउट परफॉर्म रेटिंग देते हुए 1,653 रुपए का टारगेट दिया है। इस शेयर में उसे 34 फीसदी तेजी की उम्मीद है। TECH MAHINDRA को परफॉर्म रेटिंग देते हुए 1,698 रुपए का टारगेट दिया गया है। इस शेयर में 26.4 फीसदी तेजी की उम्मीद है।

इसी तरह HCLTECH के लिए होल्ड रेटिंग के साथ 1,506 रुपए का और WIPRO के लिए भी होल्ड रेटिंग के साथ 218 रुपए का टारगेट दिया गया है। CLSA का मानना है कि इन शेयरों में 14 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

 

Top technical picks : बाजार में लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी, शानदार टेक्निकल चार्ट वाले इन शेयरों पर रहे नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।