Published on 30/10/2025 12:10 PM
टूर एंड ट्रैवल कंपनी इक्सिगो (Ixigo) की पेरेंट Le Travenues Technology के शेयरहोल्डर्स के लिए 30 अक्टूबर बेहद खराब रहा। शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से 19 प्रतिशत तक टूटकर 261.95 रुपये के लो तक गया। कंपनी ने एक दिन पहले जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान इक्सिगो को 3.46 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड लॉस हुआ है। एक साल पहले कंपनी 13.1 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी।
तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 282.7 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2024 तिमाही में 206.5 करोड़ रुपये था। कुल खर्च बढ़कर 290.4 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 191.47 करोड़ रुपये के थे।
Ixigo शेयर 6 महीनों में 80 प्रतिशत चढ़ा
Le Travenues Technology का मार्केट कैप गिरकर 10300 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। इक्सिगो जून 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका 740.10 करोड़ रुपये का आईपीओ 98.1 गुना भरा था। शेयर 6 महीनों में 81 प्रतिशत चढ़ा है।
कंपनी की 6 महीने की परफॉरमेंस
Le Travenues Technology का अप्रैल-सितंबर 2025 छमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 15.48 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 27.94 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 597.2 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2024 छमाही में 388.34 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को 60.25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 914.24 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।
अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने 0.25% घटाई ब्याज दर, भारतीय शेयर बाजारों को कैसे हो सकता है फायदा
भारतीय शेयर बाजारों में 30 अक्टूबर को गिरावट है। BSE सेंसेक्स लाल निशान में 84,750.90 पर खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 530.1 पॉइंट्स टूटकर 84,467.03 के लो तक गया। NSE निफ्टी भी गिरावट के साथ 25,984.40 पर खुला और फिर 161.65 पॉइंट लुढ़ककर 25,892.25 के लो तक गया। NSE पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।