Published on 12/06/2025 03:56 PM
Dealing Room Check: - क्रूड ने बाजार का मूड बिगाड़ा। जियोपॉलिटकल टेंशन से कच्चा तेल 70 डॉलर के करीब पहुंचा। BPCL, IOC और HPCL तीन से 5% तक फिसले। वहीं इंडिगो में भी दो परसेंट से ज्यादा फिसला। रियल्टी, सरकारी कंपनियों, मेटल और ऑटो शेयरों से सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। चारों सेक्टोरल इंडेक्स डेढ़ से दो परसेंट फिसले। वहीं फार्मा और हेल्थ केयर शेयरों में खरीदारी दिखी। मैक्स हेल्थकेयर दो परसेंट की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। UPI पेमेंट्स पर MDR को लेकर वित्त मंत्रालय के इनकार के बाद पेटीएम में तेज गिरावट नजर आई। शेयर 6% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। इधर डीलर्स ने आज एंजेल वन (Angel One) और आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
Angel One
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने एंजेल वन (Angel One) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें HNIs की तरफ से बिकवाली नजर आई है। इसमें नये शॉर्ट्स बने हैं। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में 2980-3000 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है।
Adani Ports का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Inox Wind
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज मल्टीप्लेक्स शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि FIIs की तरफ से आज शेयर में बिकवाली नजर आई है। डीलर्स को लगता है शेयर 5-10 रुपये गिर सकता है। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
Tags: #share markets
First Published: Jun 12, 2025 3:56 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।