Published on 15/05/2025 04:04 PM
Dealing Room Check: - सीमेंट शेयरों में अच्छी मजबूती देखने को मिली। नतीजों के बाद ब्रोकरेज अपग्रेड से श्री सीमेंट करीब 3 परसेंट चढ़ा। इसके साथ ही साथ ही रैमको सीमेंट, डालमिया भारत और अल्ट्राटेक में भी रौनक नजर आई। हीरो मोटो 5% से ज्यादा उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। टाटा मोटर्स भी 4% ऊपर चढ़ गया। इसके साथ ही मेटल, रियल्टी और NBFCs में भी रौनक नजर आई। मुथूट फाइनेंस 7% से ज्यादा की गिरावट के साथ आज का एक्सिडेंट बना। बाजार को चौथी तिमाही के नतीजे पसंद नहीं आये। कंपनी ने कहा कि गिरते हुए सोने के दाम AUM ग्रोथ पर असर डालेंगे। FY25 के 40% के मुकाबले गोल्ड लोन कारोबार गाइडेंस भी घटाकर 15% किया। इधर डीलर्स ने आज जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) और भेल (BHEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
JSW Energy
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एनर्जी सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में घरेलू फंड्स की ओर से खरीदारी हुई है। इसका OI 4% बढ़ा है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में 495-500 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर BTST रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है।
देश में Gig वर्कर्स को पेंशन मिलने का रास्ता साफ, अगले महीने कैबिनेट में भेजा जा सकता है प्रस्ताव: सूत्र
BHEL
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने भेल (BHEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने कहा कि आज इस शेयर में शॉर्ट कवरिंग दिखी है। इसमें HNIs की ओर से खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि इस काउंटर में पोजीशनल खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 255-260 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
Tags: #share markets
First Published: May 15, 2025 4:04 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।