Published on 01/02/2026 11:36 AM
Jewellery Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में बजट पेश होने के दिन आज काफी हलचल है। इस उठा-पटक के बीच ज्वैलरी स्टॉक की चमक 8% तक फीकी पड़ी है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाइटन भी दबाव में आ गई और फिलहाल बीएसई पर यह 1.78% की गिरावट के साथ ₹3906.70 के भाव (Titan Share Price) पर है। साथ ही पीसी ज्वैलर के शेयर भी फिलहाल 1.60% की गिरावट के साथ ₹10.48 (PC Jeweller Share Price), कल्याण ज्वैलर्स 1.77% की फिसलन के साथ ₹355.15 और Thangamayil Jewellery का शेयर भी 8.33% की गिरावट के साथ ₹3053.45, सेंको गोल्ड के शेयर 1.46% टूटकर ₹303.25 (Senco Gold) तक आ गए।
Jewellery Stocks: गिरावट की वजह और कैसे आएगी रिकवरी?
ब्रोकरेज फर्म Emkay Global का कहना है कि ज्वैलरी स्टॉक्स में गिरावट की वजह एक आशंका है। ज्वैलरी सेक्टर को डर है कि वित्त मंत्री इंपोर्ट वैल्यू को कम करने के लिए बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती हैं। अगर यह ड्यूटी बढ़ती है तो टाइटन, सेंको गोल्ड और कल्याण ज्वैलरी जैसे स्ट़ॉक्स को झटका लग सकता है। एक और ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने वित्त मंत्री से सोन और चांदी के गहनों पर जीएसटी को 3% से घटाकर 1.25% करने की मांग की है और ऐसा होता है तो इस सेक्टर के स्टॉक्स चहक सकते हैं।
एक साल में कैसी रही इन स्टॉक्स की चाल?
पहले टाटा ग्रुप के टाइटन की बात करें तो पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर ₹2,947.55 पर थे जिससे 9 ही महीने में यह 46.29% उछलकर पिछले महीने की शुरुआत में 7 जनवरी 2026 को ₹4,312.00 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
पीसी ज्वैलर की बात करें तो पिछले साल 7 जुलाई 2025 को एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹19.65 से पांच ही महीने में यह 55.93% टूटकर 30 दिसंबर 2025 को एक साल के निचले स्तर ₹8.66 तो कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पिछले साल 24 जुलाई 2025 को ₹617.30 के रिकॉर्ड हाई पर था जिससे 6 ही महीने में यह 43.68% टूटकर पिछले महीने 27 जनवरी 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹347.65 पर था।
वहीं सेंको गोल्ड पिछले साल 5 फरवरी 2025 को एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹545.00 से एक ही महीने में 58.22% टूटकर अगले महीने में 17 मार्च को एक साल के निचले स्तर ₹227.70 पर आ गया। Thangamayil Jewellery की बात करें तो पिछले साल 24 फरवरी 2025 को यह एक साल के निचले स्तर ₹1,526.45 पर था जिससे 11 महीने में यह 171.10% चढ़कर 8 जनवरी 2026 को यह एक साल के हाई ₹4,138.15 पर पहुंच गया।
स्टॉक मार्केट में आज बजट के दिन लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें
बजट से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।