Published on 25/08/2025 01:49 PM
TCS share price :अच्छे ग्लोबल संकेतों से IT शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। विप्रो, इंफोसिस, HCL टेक निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। JP मॉर्गन की रिपोर्ट के बाद TCS में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। यह शेयर आज निफ्टी 50 इंडेक्स के टॉप गेनरों में शामिल है। फिलहाल 1.30 बजे के आसपास ये शेयर 92.20 रुपए यानी 3.02 फीसदी की बढ़त के साथ 3146 रुपए के आसपास बना हुआ है।
क्या कहती है JP मॉर्गन की रिपोर्ट
JPMORGAN का कहना है कि इस साल TCS ने निफ्टी को 29% अंडरपरफॉर्म किया है। जबकि इस साल इसने निफ्टी IT इंडेक्स को 6 फीसदी अंडरपरफॉर्म किया है। कंपनी के बिजनेस मॉडल में दिक्कत नहीं है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही से कंपनी में रिकवरी संभव है। वित्त वर्ष 2026-27 में इंटरनेशनल CC रेवेन्यू सालाना आधार पर 0%/5% के हल्के स्तर पर रह सकती है।
वित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी के मार्जिन में 55/57bps की बढ़त संभव है। वित्त वर्ष 2026-28 के लिए 2/3% EPS अपग्रेड संभव है। बिजनेस सेंटिमेंट सुधरने से कंपनी को फायदा होगा।
IEX share price: IEX मार्केट कपलिंग मामले में APTEL में कर सकती है अपील, करीब 1% भागा शेयर
Defence Stocks in action : मझगांव डॉक 2% से ज्यादा भागा, HAL में भी दिख रही रौनक
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Tags: #share marketsFirst Published: Aug 25, 2025 1:48 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।