Published on 16/05/2025 12:25 PM
JSW Energy Share Price: चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के मुनाफे और आय में करीब 16 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन मार्जिन में साढ़े 4 परसेंट की कमी नजर आई। वहीं बोर्ड ने 10,000 करोड़ रुपए के फंड जुटाने की योजना को दी मंजूरी दी है। मार्च तिमाही में देश में बिजली की खपत 3.2% बढ़कर 414 अरब यूनिट तक पहुंच गई। इसी मजबूत डिमांड की वजह से JSW एनर्जी का रेवेन्यू 15.7% बढ़कर 3,189.4 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज फर्मों ने इस पर रेटिंग देते हुए मॉर्गन स्टैनली ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि सीएलएसए ने इस पर अंडरपरफॉर्म राय दी है।
कंपनी का मुनाफा घटने के बावजूद आज JSW Energy का स्टॉक सुबह 11.50 बजे के करीब 2.50 फीसदी या 12.10 रुपये बढ़कर 499.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
Brokerages On JSW Energy
MS ON JSW Energy
मॉर्गन स्टैनली ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि इसका EBITDA अनुमान से 6% कम रहा। FY26 में 15000-18000 करोड़ रुपये का कैपेक्स गाइडेंस देखने को मिला है। कंपनी द्वारा FY26-30 में 1.3 लाख करोड़ रुपये का कैपेक्स गाइडेंस दिया गया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 487 रुपये निर्धारित किया है।
LIC Housing Finance Share Price: कंपनी का मुनाफा 25% से ज्यादा बढ़ा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर क्या हो कमाई की रणनीति
CLSA ON JSW Energy
सीएलएसए ने ऊर्जा सेक्टर के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर अंडर परफॉर्म राय दी है। इसका टारगेट 423 रुपये तय किया है। चौथी तिमाही के नतीजे कमजोर नजर आये। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 4% गिर गया। सालाना आधार पर कंपनी के थर्मल EBITDA में 9% की गिरावट देखने को मिली। इसका थर्मल एबिटा/kWh (पैरेंट) सालाना आधार पर 48% गिर गया। ये एएसपी में और डार्क स्प्रेड में गिरावट के कारण नीचे लुढ़क गया।
इस शेयर के पहले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो JSW Energy का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 8.76 फीसदी चढ़ा है। वहीं 1 महीने में इसमें 1.92 फीसदी की गिरावट हुई है। 3 महीने में ये शेयर 14.38 फीसदी बढ़ा है। जबकि, इस साल अब तक इस शेयर में 22.23 फीसदी की गिरावट हुई है। 1 साल में ये शेयर 15.93 फीसदी गिरा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
Tags: #share markets
First Published: May 16, 2025 12:25 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।