News Image
Money Control

Jubilant Food Share Price: मुनाफा करीब दोगुना हुआ फिर भी स्टॉक 3% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ बढ़ाया टारगेट

Published on 15/05/2025 12:04 PM

Jubilant Food Share Price: चौथी तिमाही में जुबिलेंट फूड (Jubilant Food) ने शानदार नतीजे पेश किये। मुनाफा 93% बढ़कर 49 करोड़ पर पहुंचा गया। चौथी तिमाही में रेवेन्यू और EBITDA में 19% का उछाल देखने को मिला। मार्जिन में भी सुधार दिखाई दिया। सालाना आधार पर Like-for-like सेल्स ग्रोथ में 12 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिला। कंपनी की आय चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 19.7% बढ़कर 305.4 करोड़ रुपये रही। नतीजों के बाद दो ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक पर अपनी राय जाहिर की है। सिटी ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है जबकि सीएलएसए ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।

बाजार को कंपनी के नतीजे ज्यादा पसंद नहीं आये हैं। आज मार्केट खुलने के बाद सुबह 11.40 बजे कंपनी का स्टॉक 3 परसेंट या 20.30 रुपये गिर कर 673.25 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

BROKERAGES ON Jubilant Food

CLSA ON Jubilant Food

सीएलएसए ने जुबिलेंट फूड पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 519 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में स्टैंडअलोन सेल्स ग्रोथ और ग्रॉस मार्जिन उम्मीद के मुताबिक रही। Q4 में कंपनी का EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस दौरान कंपनी ने 250 से ज्यादा नए स्टोर जोड़े है। Q4 में सेल्स प्रति स्टोर के आंकड़े Q3 के समान ही देखने को मिले।

वीकली एक्सपायरी के दिन सपाट करोबार वाले बाजार में इन 4 स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो में लगेगा मुनाफे का तड़का

CITI ON Jubilant Food

सिटी ने जुबिलेंट फूड पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी के मार्केट शेयर और मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की ग्रोथ बढ़ी है। कंपनी ने भारत में FY26 में 250/30 Domino’s/Popeyes स्टोर जोड़ने का गाइडेंस दिया है। मैनेजमेंट को 3 साल में EBITDA मार्जिन 2% सुधरने का भरोसा है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 805 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। ) 

 

 

 

 

Tags: #share markets

First Published: May 15, 2025 11:49 AM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।