Published on 10/07/2025 01:25 PM
June Life Insurance Data : जून महीने की लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के आंकड़े आ गए हैं। AXIS MAX LIFE ने मजबूत बेस पर अच्छे आंकड़े पेश किए हैं। जून में कंपनी के न्यू बिज़नेस प्रीमियम में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। पहली तिमाही में कंपनी का प्रीमियम सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ा है। जून महीने में कंपनी का टोटल APE सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ा है।
HDFC LIFE
HDFC LIFE ने मजबूत बेस पर सामान्य ग्रोथ दिखाया है। ताजे आंकड़ों के मुताबिक जून में कंपनी के न्यू बिज़नेस प्रीमियम में सालाना आधार पर 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। पहली तिमाही में कंपनी का प्रीमियम सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है। जून महीने में कंपनी का टोटल APE सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़ा है। वहीं, रिटेल APE में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
ICICI PRU LIFE
ICICI PRU LIFE में ठीक-ठाक बेस पर कमजोर ग्रोथ देखने को मिली है। आज आए आंकड़ों के मुताबिक जून में कंपनी के न्यू बिज़नेस प्रीमियम में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। पहली तिमाही में कंपनी का प्रीमियम सालाना आधार पर 6.5 फीसदी बढ़ा है। जून महीने में कंपनी का टोटल APE सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ा है। वहीं, रिटेल APE में सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
मॉर्गन स्टैनली की बुलिश रिपोर्ट के बाद REC और PFC में अच्छी तेजी, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल
SBI LIFE
SBI LIFE ने मजबूत बेस पर अच्छे आंकड़े पेश किए हैं। जून में कंपनी के न्यू बिज़नेस प्रीमियम में सालाना आधार पर 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पहली तिमाही में कंपनी का प्रीमियम सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़ा है। जून महीने में कंपनी का टोटल APE सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ा है। वहीं, रिटेल APE में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
LIC
LIC ने जून में मॉडेस्ट बेस पर कमजोर ग्रोथ दर्ज किया है। जून में कंपनी के न्यू बिज़नेस प्रीमियम में सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पहली तिमाही में कंपनी का प्रीमियम सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़ा है। जून महीने में कंपनी का टोटल APE सालाना आधार पर 9 फीसदी घटा है। वहीं, रिटेल APE में सालाना आधार पर 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।Tags: #share marketFirst Published: Jul 10, 2025 1:25 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।