News Image
Money Control

Kalyan Jewellers पहुंची सेबी के पास, बंद की जाए F&O ट्रे़्डिंग, ये है पूरा मामला

Published on 09/02/2026 01:24 PM

Kalyan Jewellers Shares: कल्याण ज्वैलर्स ने अपने शेयरों के लेन-देन में हेराफेरी को लेकर बाजार नियामक सेबी (SEBI) का दरवाजा खटखटाया है और दखल देने की अनुरोध किया है। कंपनी ने सेबी से मांग की है कि वह इस मामले में जांच कर और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) सेगमेंट में ट्रेडिंग को अस्थायी तौर पर बंद की जाए। कंपनी ने सेबी को यह लेटर पिछले साल 2025 में भेजा गया था लेकिन इसके बारे में जानकारी अब सामने आई है। वहीं कल्याण ज्वैलर्स के इस पत्र पर सेबी का रिस्पांस क्या रहा, इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है।

Kalyan Jewellers Shares: क्या है पूरा मामला?

सेबी के इंटीग्रेटेड सर्विलांस डिपार्टमेंट को लिखे एक पत्र में कंपनी ने कहा कि इसे अपने शेयरों में असामान्य ट्रेडिंग पैटर्न दिखा और कई फर्जी अफवाहें फैलाई गई जिसका उद्देश्य निवेशकों में घबराहट फैलाना और शेयरों पर गिरावट का दबाव बनाना दिखा। कंपनी के मुताबिक 29 नवंबर 2024 को इसका शेयर F&O सेगमेंट में शामिल हुआ। दिसंबर 2024 के आखिरी तक फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स स्पॉट प्राइस के मुकाबले डिस्काउंट पर ट्रेड करने लगे, जो कंपनी के मुताबिक असामान्य है और आक्रामक शॉर्ट पोजिशनिंग का संकेत है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि 7 जनवरी 2025 को सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच बाजार में कई अफवाहें फैलनी शुरू हुई, जिनमें प्रमोटर्स की गिरफ्तारी और फंड मैनेजर्स को रिश्वत देने जैसे दावे शामिल थे। कल्याण ज्वेलर्स ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

कंपनी का कहना है कि उसके मुताबिक दिसंबर 2024 के आखिरी से शॉर्ट पोजिशन बनाई जा रही थी और जनवरी की शुरुआत में वित्त वर्ष 2025 की दिसंबर तिमाही के तिमाही बिजनेस अपडेट के तुरंत बाद एक पूर्व-निर्धारित रणनीति के तहत अफवाहें फैलाई गई। कल्याण ज्वेलर्स ने F&O के जरिए शॉर्ट पोजिशन लेने, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने और कीमतों में गिरावट को तेज करने के लिए धड़ाधड़ बिक्री पर सवाल उठाए हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके एनेग्जर्स में जिन कुछ व्यक्तियों का जिक्र है, वह सेबी के पास रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार नहीं हैं और ऐसे में निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दे सकते हैं।

सेबी ने पिछले साल सेबी और एक्सचेंजों को जो डॉक्यूमेंट्स भेजे है, उसमें कहा कि उसके शेयर की कीमत 6 जनवरी को ₹745 से गिरकर 30 जनवरी, 2025 तक ₹440.65 पर आ गई, जो करीब 41% की गिरावट है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹76,795 करोड़ से घटकर ₹45,450 करोड़ रह गया। कंपनी ने सेबी से सतर्कता के तौर पर एक्सचेंजों को उसके F&O कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग बंद करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

Voda Idea Shares: Kumar Mangalam Birla ने इस भाव पर खरीदे 4 करोड़ शेयर, चहक उठे निवेशक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।