News Image
Money Control

Kalyan Jewellers Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 36% बढ़ा, रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी; डिविडेंड का ऐलान

Published on 08/05/2025 05:04 PM

कल्याण ज्वैलर्स का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 36.4 प्रतिशत बढ़कर 187.60 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 137.49 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसका ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 36.6 प्रतिशत बढ़कर 6181.53 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2024 तिमाही में 4525 करोड़ रुपये था।

मार्च 2025 तिमाही में कंपनी के कुल खर्च बढ़कर 5971.75 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 4380 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कल्याण ज्वैलर्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 25045 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 18515.55 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 714.17 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024 में यह 596.28 करोड़ रुपये था।

मिलेगा 1.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड

कल्याण ज्वैलर्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 1.20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। 8 मई की मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ने Kalyan Jewellers ESOP 2020 के तहत निहित विकल्पों के इस्तेमाल पर पात्र कर्मचारियों को 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 4,59,770 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को भी मंजूरी दी।

पाकिस्तान के साथ युद्ध भड़कने के संकेत, निवेशकों को इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया का शेयर बीएसई पर 8 मई को 2 प्रतिशत गिरावट के साथ 511.30 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 52700 करोड़ रुपये है। शेयर साल 2025 में अभी तक 34 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Tags: #share markets

First Published: May 08, 2025 4:54 PM

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।