News Image
Money Control

कमजोर नतीजों और FII बिकवाली से गिरा बाजार, अनुज सिंघल से जाने आगे कैसी रह सकती है Nifty-Bank Nifty की चाल

Published on 14/07/2025 02:24 PM

पहली तिमाही के नतीजों के सीजन के कमजोर आगाज़ और FIIs की बिकवाली से बाजार आज शॉक में नजर आ रहा है। ट्रंप के टैरिफ टैंट्रम ने भी बाजार पर दबाव बनाया है। निफ्टी 25000 बचाने की कोशिश में है। सेंसेक्स 400 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हलांकि मिडकैप और स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। IT शेयरों में लगातार दूसरे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। आईटी इंडेक्स 1.5 परसेंट से ज्यादा फिसला है। साथ ही डिफेंस शेयरों में मुनाफावसूली कायम है। लेकिन कमजोर बाजार में फार्मा और रियल एस्टेट शेयरों में जोरदार तेजी है। ये इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा चढ़े हैं। सरकारी बैंकों में भी रौनक है।

US ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ने सेबी में 4800 करोड़ रुपए जमा करवाए हैं। सेबी के बयान में कहा गया है कि जेन स्ट्रीट ने कुछ रोक हटाने के लिए अनुरोध किया है। लेकिन अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। इधर कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज अच्छी तेजी आई है।

पहली तिमाही में ओला का घाटा बढ़ा है। आय आधी हुई हे लेकिन फिर भी स्टॉक में जोश है। स्टॉक 16 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। बाजार को कंपनी के मैनेजमेंट की कमेंट्री पसंद आई है। वित्त वर्ष 2026 में ग्रॉस मार्जिन 35-40 फीसदी रहने का अनुमान है। ऑटो कारोबार से फ्री कैश फ्लो आने की उम्मीद है। दूसरे न्यू एज शेयरों में भी रौनक दिख रही है। इटरनल करीब 4 परसेंट दौड़ा है।

इस बीच कंपनी बेचने के बाद CNBC आवाज़ पर वीआईपी के चेयरमैन दिलीप पीरामल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा नई पीढ़ी की कारोबार चलाने में रुचि नहीं है। VIP में कर् प्राइवेट इक्विटी फंडों समेत दूसरे बड़े निवेशक 32 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगे।

JM FINANCIAL की बुलिश रिपोर्ट से केबल और वायर शेयरों में तेजी है। KEI INDUSTRIES और R R KABEL में 3-4 परसेंट की तेजी नजर आ रही है। उधर पॉलीकैब में भी अच्छी मजबूती है। JM ने FY28 तक 12 फीसदी CAGR ग्रोथ की उम्मीद जताई है।

बाजार का ट्रेंड खराब

ऐसे में बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का ट्रेंड खराब है। बाजार में अब पैसा बेच कर बन रहा है। हालांकि आज दिक्कत सिर्फ निफ्टी में है। मिडकैप का प्राइस एक्शन अच्छा है। निफ्टी में भी 3-4 शेयरों में ज्यादा दिक्कत है। RIL, इंफोसिस और HDFC बैंक ने निफ्टी को नीचे खींचा है।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल का मानना है कि बाजार में गिरावट की अहम वजह कमजोर नतीजे हैं। अब दो-तीन कंपनियों से अच्छे नतीजों की सख्त जरूरत है। मंदड़िए अब गेम में पकड़ बना रहे हैं। अभी भी बाजार में ब्रेकडाउन नहीं है। लेकिन एक बात साफ है कि ट्रेंड कमजोर है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,900-25,050 पर सपोर्ट है। 24,900 के नीचे जाने पर 24,500 तक फिसलने का खतरा है। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस जोन 25,050-25,150 पर और दूसरा रजिस्टेंस जोन 25,200-25,300 पर है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

अनुज के मुताबिक 56,500 के ऊपर रहने तक ट्रेंड निगेटिव नहीं है। बैंक निफ्टी में 56,500 टूटा तो दिक्कत बढ़ेगी। अगर 57,000 के ऊपर निकले तो बड़ी वाली रैली होगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 14, 2025 2:20 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।