Published on 19/09/2025 02:09 PM
Kaynes tech share price : केन्स टेक (KAYNES TECH) के CEO राजेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 31 अक्टूबर से उनका इस्तीफा प्रभावी होगा। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि राजेश शर्मा ने 4 साल की सर्विस के बाद CEO पद से इस्तीफा दिया है। CEO ने अपने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है। इनका इस्तीफा 31 अक्टूबर से प्रभावी होगा। राजेश शर्मा भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान के एसोसिएट सदस्य हैं और उन्होंने बैंगलोर विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें लेखा और वित्त के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
इस्तीफे से कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं होगा -मैनेजमेंट
इस्तीफे की इस खबर पर कंपनी के CFO जयराम संपत (JAIRAM SAMPATH) ने कहा कि 2-3 दिन में लीडरशिप में बदलाव की जानकारी देंगे। उनका कहना था कि इस्तीफे से कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं होगा। अगले 1 साल में कंपनी में काफी नियुक्तियां होंगी। इस बदला से कंपनी के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी की स्थिति लगातार बेहतर बनी रहेगी। कंपनी का बोर्ड 3-4 दिन में निर्णायक फैसला लेगा।
राजेश शर्मा के इस्तीफे के खबर के बाद शेयर में 4 फीसदी की तेज गिरावट
राजेश शर्मा के इस्तीफे के खबर के बाद शेयर में 4 फीसदी की तेज गिरावट देखने को मिली है। यह आज 6,882 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। हालांकि,कंपनी द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि नए सीईओ की पहचान कर ली गई है और 'शीघ्र ही' उसका नाम घोषित कर दिया जाएगा, शेयर में तेजी रिकवरी आई।
फिलहाल ये शेयर 73.50 रुपए यानी 1.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 7151 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 7,344.50 रुपए और दिन का लो 6,882 रुपए है। यह स्टॉक 1 हफ्ते में 0.43 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 13.83 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में ये शेयर 31.49 फीसदी भागा है।
Vodafone Idea news : वोडाफोन की याचिका पर सुनवाई टली, सॉलिसिटर जनरल की मांग के बाद आया ये फैसलाTags: #share marketsFirst Published: Sep 19, 2025 1:57 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।