Published on 09/05/2025 10:19 AM
Kenrik IPO Listing: ज्वैलरी कंपनी केनरिक इंडस्ट्रीज के शेयरों आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर फ्लैट एंट्री हुई लेकिन फिर शेयर उछलकर अपर सर्किट पर चले गए। इसके आईपीओ को निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिल पाया था और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का हिस्सा आधा भी नहीं भर पाया था। ओवरऑल आईपीओ को 2 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 25 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 25.01 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को खास लिस्टिंग गेन (Kenrik Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह 26.26 रुपये (Kenrik Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5.04 फीसदी मुनाफे में हैं।
Kenrik IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
केनरिक का ₹8.75 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 29 अप्रैल से 6 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह 2 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 3.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का हिस्सा 0.20 गुना ही भर पाया। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 34.98 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 6.56 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
Kenrik के बारे में
वर्ष 2017 में बनी केनरिक इंडस्ट्रीज पारंपरिक इंडियन ज्वैलरी के डिजाइन और डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 39 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 47 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 1.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 47 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 70.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-अक्टूबर 2024 में इसे 78 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा और 42.19 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।
Mouri Tech IPO: IT कंपनी ने फिर बनाया लिस्ट होने का मन
Tags: #IPO #share markets
First Published: May 09, 2025 10:14 AM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।