News Image
Money Control

Kotak Bank ने Deutsche Bank के भारतीय बिजनेस के लिए लगाई सबसे तगड़ी बोली, ये दिग्गज छूटे पीछे

Published on 23/03/2026 12:02 PM

Kotak Mahindra Bank News: ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) के भारतीय कारोबार को खरीदने की रेस में प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक सबसे आगे निकल चुका है। सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी आज 23 मार्च को सूत्रों के हवाले से मिली है। हालांकि मार्केट में मचे हाहाकार के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में इसका कोई पॉजिटिव असर नहीं दिखा और यह धड़ाम हो गया। टूटकर यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह काफी कमजोर स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.04% की फिसलन के साथ ₹359.45 पर है जबकि इंट्रा-डे में यह 2.73% फिसलकर ₹356.95 तक आ गया था।

Deutsche Bank के भारतीय बिजनेस के लिए Federal Bank से आगे निकली Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक ने ड्यूश बैंक के खुदरा बिजनेस के लिए ₹4500 करोड़ का ऑफर पेश किया है। सूत्रों के मुताबिक यह फेडरल बैंक (Federal Bank) के ऑफर से अधिक है। सूत्रों के मुताबिक ड्यूश बैंक के ₹27 हजार करोड़ के पर्सनल, होम और एमएसएमई लोन्स, रिटेल डिपॉजिट्स और वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस पर कोटक महिंद्रा बैंक की नजर है। यह पहली बार नहीं है, जब ड्यूश बैंक के बिजनेस में भारतीय बैंकों की दिलचस्पी दिख रही है। इससे पहले ड्यूश बैंक ने अपने भारचीय रिटेल बुक को बेचने के लिए वर्ष 2018 में इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के साथ बातचीत शुरू की थी लेकिन यह बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। ड्यूश बैंक इसे अपनी वैश्विक रीस्ट्रक्चरिंग स्ट्रैटेजी के तहत बेच रही है ताकि यह मुनाफे में चल रहे अपने कॉरपोरेट और इंवेस्टमेंट बैंकिंग पर फोकस कर सके।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने निवेशकों को करारा झटका दिया है। पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को यह ₹460.31 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 11 ही महीने में यह 22.45% टूटकर आज 23 मार्च 2026 को ₹356.95 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Castrol समेत ये 9 स्टॉक्स, डिविडेंड से बोनस तक के फायदों से चूकने से पहले चेक करें लिस्ट, इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

Innovision IPO Listing: ₹519 का शेयर ₹466 पर लिस्ट, बच गए कई खुदरा निवेशक!

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।