Published on 08/07/2025 09:30 AM
Kotak Mahindra Bank Share Price: कोटक बैंक के पहली तिमाही के अच्छे बिजनेस अपडेट्स पेश किये हैं। सालाना आधार पर कुल डिपॉजिट 14.6% बढ़ा है। लोन ग्रोथ में भी 14% की ग्रोथ नजर आई है। CASA में भी करीब 8 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। पहली तिमाही में Q1 में कुल डिपॉजिट 14.6% बढ़कर 4.47 लाख करोड़ रुपये रहा। Q1 में नेट एडवांसेज 14% बढ़कर 3.89 लाख करोड़ रुपये रहा। Q1 में CASA 7.9% बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा। कंपनी के बिजनेस अपडेट से उत्साहित होकर जेफरीज ने इस बुलिश कवरेज शुरू किया है जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है।
आज ये स्टॉक बाजार के शुरुआती घंटे में सुबह 9.24 बजे 3.96 परसेंट या 83.30 रुपये चढ़ कर 2234.10 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
Morgan Stanley On Kotak Mahindra Bank
मॉर्गन स्टैनली ने कोटक महिंद्रा बैंक बिजनेस अपडेट के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा कि बैंक के Q1 अपडेट्स से अच्छी ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं। बैंक ने सुस्त माहौल के बीच अच्छा परफॉरर्मेंस करके दिखाया है। इस निजी बैंक की बैलेंस सीट मजबूत नजर आ रही है। उनका कहना है कि औसत आधार पर डिपॉजिट ग्रोथ 5% तिमाही दर तिमाही बढ़ी है। जबकि सालाना आधार पर 13% बढ़ी है। CASA की ग्रोथ 2% तिमाही दर तिमाही रही और सालाना आधार पर 4% के रूप में धीमी रही। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2650 रुपये तय किया है।
Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा
Jefferies On Kotak Mahindra Bank
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस दिग्गज प्राइवेट सेक्टर के बैंक पर बुलिश नजरिये के साथ कवरेज शुरू किया है। इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है और 2550 रुपये का टारगेट दिया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर बैंक की 14% की अच्छी लोन ग्रोथ देखने को मिली। इसकी CASA ग्रोथ सालाना और तिमाही आधार पर सुस्त रही। कुल डिपॉजिट और CASA डिपॉजिट में ग्रोथ सालाना आधार पर 15% तक सुधरी। वहीं CASA डिपॉजिट में तिमाही आधार पर 2% की गिरावट आई, लेकिन औसत आधार पर यह अच्छी स्थिति में रही।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 08, 2025 9:29 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।