News Image
Money Control

KVS Castings IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, ₹56 के शेयरों का धमाल, लेकिन लगातार गिर रही कंपनी की सेहत

Published on 06/10/2025 10:09 AM

KVS Castings IPO Listing: सस्पेंशन ब्रेकेट्स, ब्रेक ड्रम्स, गियरबॉक्स हाउसुंग, पंप बॉडीज, ऑयल फिल्टर्स समेत 150 से अधिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली केवीएस कास्टिंग्स के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹56.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹66.30 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 18.39% का लिस्टिंग गेन (KVS Castings Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹69.61 (KVS Castings Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 24.30% मुनाफे में हैं।

KVS Castings IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

केवीएस कास्टिंग्स का ₹27.83 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-30 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 4.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 6.03 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 5.02 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.60 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 49.70 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹21.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

KVS Castings के बारे में

वर्ष 2005 में बनी केवीएस कास्टिंग्स कास्ट आयरन, एसजी आयरन, एलॉय स्टील और स्टेनलेस स्टील कास्टिंग्स बनाती है। यह ऑटोमोटिव, लोकोमोटिव और इंजीनियरिंग सेक्टर्स के लिए कंपोनेंट्स बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में सस्पेंशन ब्रेकेट्स, ब्रेक ड्रम्स, गियरबॉक्स हाउसुंग, पंप बॉडीज, ऑयल फिल्टर्स समेत 150 से अधिक प्रोडक्ट्स हैं। इन्हें कास्ट आयरन से लेकर स्टेनलेस स्टील से बनाया जाता है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹4.84 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹5.95 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹6.63 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में लगातार गिरावट दिखी और वित्त वर्ष 2023 में ₹57.51 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹54.70 करोड़ से वित्त वर्ष 2025 में ₹50.43 करोड़ पर आ गई।

इस दौरान कंपनी पर कर्ज वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में ₹4.98 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹58 लाख से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹3.72 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 के आखिरी में यह ₹19.51 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में ₹25.46 करोड़ से वित्त वर्ष 2025 के आखिरी में ₹20.67 करोड़ पर पहुंच गया।

Pace Digitek IPO Listing: ₹219 के शेयरों ने दिया 3% का लिस्टिंग गेन, रॉकेट की स्पीड से बढ़ा है कारोबार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।