Published on 18/02/2026 01:56 PM
Kwality Walls share price : सोमवार को HUL से डीमर्ज हुई कंपनी क्वालिटी वॉल्स बाजार के फोकस में है। लिस्टिंग के दिन से शेयर में तेज गिरावट रही लेकिन आज कहानी पलटी और शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया। क्वालिटी वॉल्स में चल क्या रहा है, इस पर नजर डालें तो क्वालिटी वॉल्स ने अपनी चाल पलट दी है। भारी वॉल्यूम के साथ शेयर अपर सर्किट पर है। आज लगातार तीसरे दिन खुलते ही इसमें लोअर सर्किट लगा था। लेकिन यह शेयर नीचे से घूमा और अपर सर्किट पर चला गया। 8 करोड़ वॉल्यूम के बाद शेयर में अपर सर्किट लगा है।
क्यों सुर्खियों में क्वालिटी वॉल्स?
HUL से डीमर्जर के बाद यह शेयर सोमवार को बाजार में लिस्ट हुआ। स्टॉक डिस्कवरी प्राइस 40 रुपए से 26 फीसदी डिस्काउंट 29.80 रुपए पर लिस्ट हुआ था। शेयर ने आज 26.56 रुपए का लो बनाया। 26.56 रुपए से इसमें भारी वॉल्यूम के साथ रिकवरी आई। LIC के पास कंपनी में 6 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।
क्वालिटी वॉल्स में चल क्या रहा है?
कंपनी ने मैग्नम आइसक्रीम ओपन ऑफर का एलान किया है। 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 21.33 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर लाए जाने की योजना है। इस ओपन ऑफर की साइज 1300 करोड़ रुपए होगी। एक एक्सचेंज फाइलिंग में, क्वालिटी वॉल्स ने बताया है कि उसकी इंडिया पेरेंट द मैग्नम आइसक्रीम कंपनी 21.33 प्रति शेयर के हिसाब से एक ओपन ऑफर के ज़रिए कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली है।
HUL-क्वालिटी वॉल के डीमर्जर के बारे में जानें
इससे पहले नवंबर 2024 में, HUL ने आइसक्रीम बिज़नेस के डीमर्जर को मंज़ूरी दी थी जो 'क्वालिटी वॉल' के नाम से 'कॉर्नेटो' और 'मैग्नम' जैसे पॉपुलर ब्रांड्स बेचता है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 30 अक्टूबर को डीमर्जर स्कीम को मंज़ूरी दी थी। आइसक्रीम बिज़नेस HUL के कुल सालाना टर्नओवर का 3 फीसदी है, जो HULके कुल रेवेन्यू में 1,800 करोड़ रुपए का योगदान देता है।
क्वालिटी वॉल्स कितनी दमदार
क्वालिटी वॉल्स का कारोबार 1800-2000 करोड़ रुपए है। कंपनी लो सिंगल डिजिट मार्जिन पर काम कर रही है। नुवामा का कहना है कि इसकी फेयर वैल्यू 50-55 रुपए प्रति शेयर और PE- 5x EV/सेल्स है।
Aluminum stocks : अमेरिका से आई खबर ने भरा जोश, टाटा स्टील, हिंडाल्को और JSW निफ्टी के टॉप गेनर्स शामिल
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।