News Image
Money Control

लगातार आठवें कारोबारी दिन Sensex-Nifty ग्रीन, निवेशकों पर बरसे ₹1.56 लाख करोड़

Published on 12/09/2025 03:47 PM

Sensex-Nifty Closes Green: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज लगातार आठवें दिन रौनक रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगातार आठवें कारोबारी दिन ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं सेक्टवाइज बात करें तो एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक रियल्टी को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹₹1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत ₹₹1.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 355.97 प्वाइंट्स यानी 0.44% की तेजी के साथ 81,904.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 108.50 प्वाइंट्स यानी 0.43% के उछाल के साथ 25,114.00 पर बंद हुआ है। निफ्टी ने आज 21 अगस्त के बाद से पहली बार 25100 का लेवल पार किया।

निवेशकों की दौलत में ₹1.56 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 सितंबर 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,57,18,555.82 करोड़ था। आज यानी 12 सितंबर 2025 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,58,75,156.55 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹156,600.73 करोड़ बढ़ गई है।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 12, 2025 3:45 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।