News Image
Money Control

L&T Tech Services का बड़ा फैसला, ₹452 करोड़ में बेच रही अपना तगड़ा SMC बिजनेस

Published on 26/03/2026 12:19 PM

Stock in Focus: डिजिटल इंजीनियरिंग और आरएंडडी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज वैश्विक कंपनी एलएंडटी टेक सर्विसेज अपना SMC (स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) बिजनेस यूनिट ₹452 करोड़ में बेच रही है। कंपनी ने 25 मार्च को आधी रात इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। कंपनी ने बताया कि स्लंप सेल बेसिस पर यह बिजनेस एएमआई पैराडाइम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (AMI Paradigm Solutions Private Limited) को बेचने के लिए ट्रांसफर एग्रीमेंट हुआ है। इसका असर अब शुक्रवार 26 मार्च को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह 1.50% की बढ़त के साथ ₹3200.25 (L&T Technology Services Share Price) पर बंद हुआ था।

कितना बड़ा है L&T Technology Services का SMC बिजनेस?

एलएंडटी टेक सर्विसेज ने अपने एसएमसी (स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) यूनिट को ₹452 करोड़ में बेचने के लिए एएमआई पैराडाइम के साथ एग्रीमेंट किया है। इसके तहत एलएंडी टेक सर्विसेज अपने कॉन्ट्रैक्ट्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और एंप्लॉयीज ट्रांसफर करेगी। इसके 30 सितंबर 2026 तक पूरे होने की उम्मीद है। एलएंडटी टेक सर्विसेज के एसएमसी बिजनेस ने वित्त वर्ष 2025 में ₹1,027.95 करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट किया था जो पैरेंट कंपनी के कंसालिडेटेड रेवेन्यू का 9.63% रहा। इस बिजनेस की नेटवर्थ ₹445.89 करोड़ रही जोकि पैरेंट कंपनी के कुल नेटवर्थ की 7.31% रही।

अब एएमआई पैराडाइम की बात करें तो यह पैराडाइमआईटी टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और एएम इंटेलिजेंस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड की SPV (स्पेशल पर्पज एंटिटी) है जिसके प्रमोटर्स ग्रीनको ग्रुप के फाउंडर्स हैं। इसका फोकस पब्लिक सिस्टम और क्रिटिकल इंफ्रा सर्विसेज के लिए एआई को आगे बढ़ाने पर है।

अब एलएंडटी टेक सर्विसेज की बात करें तो पंचवर्षीय लक्ष्य प्लान के तहत इसका फोकस इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस पर है और यह छह अहम टेक एरिया में निवेश पर ध्यान दे रही है। एसएमसी बिजनेस की बिक्री से इसे मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी सेगमेंट के विस्तार को जारी रखने के साथ हाई ग्रोथ वाले ईआई में पूंजी और रिसोर्सेज लगाने में मदद मिलेगी। बता दें कि यह सौदा रिलेटेड-पार्टी डील नहीं है और पूरी तरह से कैश में हुआ है। इसे लेकर कोई नियामकीय मंजूरी भी नहीं लेनी है और यह बिक्री कंपनीज एक्ट, 2013 के स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के दायरे के बाहर है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

एलएंडटी टेक सर्विसेज के शेयरों ने निवेशकों को करारा शॉक दिया है। बीएसई पर पिछले साल यह 24 दिसंबर 2025 को ₹4746.95 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से तीन ही महीने में यह 35.81% टूटकर 12 मार्च 2026 को ₹3046.85 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Stock to Invest: 61% बढ़ेगा पैसा, ब्रोकरेज ने इस शेयर पर लगाया दांव, आपके पास है?

SpaceX IPO: Elon Musk दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में, बढ़ी स्पेस स्टॉक्स की मांग, 16% तक उछल पड़े शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।