Published on 17/07/2025 12:49 PM
L&T Technology Share Price : एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड का अप्रैल-जून 2025 तिमाही के दौरान कंपनी के शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 0.67 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 315.7 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 313.6 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2866 करोड़ रुपये रहा। यह जून 2024 तिमाही के रेवेन्यू 2461.9 करोड़ रुपये से 16.4 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद आये हैं। आईटी सेक्टर का ये स्टॉक नतीजों के दूसरे दिन बढ़त पर कारोबार करता नजर आया। आज दोपहर 12.13 बजे के दौरान ये शेयर 92 रुपये या 2.13 प्रतिशत चढ़कर 4435 के स्तर के करीब कारोबार करता नजर आया। चार ब्रोकरेजेज ने इस पर अलग-अलग राय दी है।
BROKERAGES ON L&T TECH
NOMURA ON L&T TECH
नोमुरा ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी पर नतीजों के बाद अपनी राय जाहिर की है। ब्रोकरेज ने कहा कि 1QFY26 में कंपनी का रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। पहली तिमाही के दौरान नए डील और पाइपलाइन में मजबूती देखने को मिली। FY26 के लिए डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ महत्वाकांक्षी नजरिया है। लेकिन 2Q में EBIT मार्जिन पर दबाव दिख सकता है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर रिड्यूस कॉल दी है। इसका टारगेट 3600 रुपये तय किया है।
CITI ON L&T TECH
सिटी ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी पर कहा कि कंपनी के Q1 नतीजे कमजोर रहे। रेवेन्यू उम्मीद से कम नजर आया। मार्जिन अनुमान के मुताबिक दिखाई दिया। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही से दूसरी तिमाही बेहतर रह सकती है। सिटी ने इस पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसका टारगेट 4015 रुपये तय किया है।
Top Options Trades: धमाकेदार ऑप्शन जहां हो सकती है बंपर कमाई, जानें दिग्गजों ने आज किस पर लगाया दांव
MORGAN STANLEY ON L&T TECH
मॉर्गन स्टैनली ने एलएंडटी टेक पर कहा कि कंपनी के Q1 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के डील्स में मजबूती रही। मार्जिन में धीरे-धीरे रिकवरी संभव है। ब्रोकरेज ने इस पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 4500 रुपये तय किया है।
HSBC ON L&T TECH
एचएसबीसी ने एलएंडी टेक पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका टारगेट 4790 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि 1QFY26 में रेवेन्यू और मार्जिन अनुमान से कम रहा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
Tags: #share marketsFirst Published: Jul 17, 2025 12:49 PMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।