Published on 12/05/2025 10:33 AM
Manoj Jewellers IPO Listing: गोल्ड और डायमंड के गहनों की खुदरा बिक्री करने वाली मनोज ज्वैलर्स की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट पर एंट्री हुई और फिर टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 54 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर 53.95 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और टूट गए। टूटकर यह 51.26 रुपये (Krystal Integrated Services Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5.07 फीसदी घाटे में हैं।
Manoj Jewellers IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
मनोज ज्वैलर्स का ₹16.20 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 मई तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 1.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 1.01 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 30 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 13.23 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने और 1.68 करोड़ रुपये आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
Manoj Jewellers के बारे में
वर्ष 2007 में बनी मनोज ज्वैलर्स गोल्ड और डायमंड के गहनों की खुदरा बिक्री करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 36 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 62 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 3.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 153 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 43.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2024 में इसे 3.77 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 42.97 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।
Srigee DLM IPO Listing: पहले ही दिन पैसे डबल, ₹99 का शेयर लिस्ट होते ही अपर सर्किट पर
Tags: #IPO #share markets
First Published: May 12, 2025 10:10 AM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।