News Image
Money Control

मार्केट खुलते ही ₹4 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, Sensex में 1% का उछाल, सिर्फ इस सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल

Published on 25/03/2026 09:34 AM

Sensex-Nifty jumps: एशियाई मार्केट में छाई रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी है और शुरुआती कारोबार में ही ये 1-1 % से अधिक उछल पड़े। आईटी को छोड़ सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.83 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹4.83 लाख करोड़ बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 773.22 प्वाइंट्स यानी 1.04% की तेजी के साथ 74,841.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 253.10 प्वाइंट्स यानी 1.10% के उछाल के साथ 23,165.50 पर है। कच्चे तेल की नरमी और अमेरिका-ईरान की लड़ाई थमने के संकेतों पर आज मार्केट में काफी रौनक है।

हालांकि ध्यान दें आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल रह सकती है। सामान्य तौर पर सेंसेक्स के इंडेक्स डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी गुरुवार को होती है लेकिन इस बार गुरुवार 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगा तो एक्सपायरी एक दिन पहले खिसक गई।

निवेशकों की दौलत में ₹4.83 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 24 मार्च 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,22,78,312.77 करोड़ था। आज यानी 25 मार्च 2025 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,27,61,317.78 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,83,005.01 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 27 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एमएंडएम, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट में है। वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एचसीएलटेक और इंफोसिस में ही आज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

17 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2491 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1862 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 483 में गिरावट का रुझान है और 146 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 17 शेयर एक साल के हाई और 61 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 42 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 54 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।