News Image
Money Control

Market cues : निफ्टी के लिए 22900 का लेवल काफी अहम, इसके टूटने पर तय होगी इसकी दशा और दिशा

Published on 23/03/2026 09:16 AM

Trade setup for today : एक दिन की भारी गिरावट के बाद 20 मार्च को Nifty 50 ने वापसी की और इसने 0.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतों में उछाल और बढ़ती महंगाई की चिंताओं ने सेंट्रल बैंकों को सतर्क कर दिया है। कमजोर होते मोमेंटम और तकनीकी इंडेकेटरों के चलते मंदड़िए सक्रिय रहे। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले सत्रों में 22,900 का स्तर एक अहम सपोर्ट साबित हो सकता है। अगर यह स्तर टूटता है तो इंडेक्स गिरकर 22,700 (78.6 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर)तक पहुंच सकता है। हालांकि,अगर बाजार में उछाल आता है तो 23,200–23,400 का दायरा रेजिस्टेंस का काम कर सकता है,जिसके बाद 23,500 का स्तर एक बड़ा रेजिस्टेंस साबित हो सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,070, 23,004 और 22,898

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,282, 23,347 और 23,453

Nifty ने डेली टाइमफ्रेम पर एक हरी कैंडल बनाई,जिसमें एक लंबी अपर शैडो और एक छोटी लोअर शैडो थी। यह उछाल के बावजूद ऊपरी स्तरों पर दबाव का संकेत है। 'लोअर हाई–लोअर लो'पैटर्न अभी भी बना हुआ है। इसके साथ सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहे हैं। RSI,जो 31.84 पर है,एक बुलिश क्रॉसओवर के कगार पर है,लेकिन 40 के ज़ोन से नीचे बना हुआ है। वहीं MACD रेफरेंस और ज़ीरो लाइन से नीचे बना हुआ है। हालांकि हिस्टोग्राम की कमज़ोरी कम हो गई है,फिर भी बार ज़ीरो लाइन से नीचे ही हैं। ये सभी बातें बाज़ार में लगातार मंदी के रुझान का संकेत देती हैं। साथ ही एक छोटी अवधि के पुलबैक की संभावना भी बनी हुई है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,117, 54,373 और 54,787

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,288, 53,032 और 52,618

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 55,280, 56,522

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 53,067, 50,705

बैंक निफ्टी निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ और डेली चार्ट पर एक लॉन्ग अपर शैडो वाली 'बेयरिश कैंडल' बनाई। यह ऊपरी स्तरों पर लगातार बने दबाव का संकेत है। मूविंग एवरेज का ढलान नीचे की ओर बना रहा,जिसमें 50 डे EMA, 100 डे EMA से नीचे गिर गया। जबकि 'लोअर टॉप–लोअर बॉटम'फॉर्मेशन बरकरार रहा। RSI, जो 28.71 पर है, रिफरेंस लाइन से नीचे बना हुआ है,जबकि MACD शून्य और सिग्नल रेखाओं से नीचे बना हुआ है। यह सब लगातार बनी कमजोरी का संकेत है है,जिसमें मंदड़िए अपना नियंत्रण बनाए हुए हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX ऊंचे स्तर पर बना रहा। यह 0.04 प्रतिशत बढ़कर 22.81 पर पहुंच गया। ये तेजड़ियों के लिए लगातार बनी हुई बेचैनी का संकेत है। तेजड़ियों को राहत की स्थिति में लाने के लिए इसे 18 से नीचे गिरना होगा।

FIIs ने सिर्फ 16 कारोबारी सत्रों में की 1 लाख करोड़ रुपये बिकवाली, हर घंटे बेचे 1000 करोड़ रुपये के शेयर

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 20 मार्च को बढ़कर 0.93 हो गया,जबकि पिछले सत्र में यह 0.91 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL, Sammaan Capital

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।