News Image
Money Control

Market Mayhem: डेली चार्ट पर निफ्टी 24570–24600 के अहम सपोर्ट से नीचे फिसला, क्या अब देखने को मिलेगी एक रिलीफ रैली?

Published on 04/03/2026 05:05 PM

Stock market crash : US-इज़राइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते निफ्टी आज 4 मार्च को करीब 500 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ खुला। हालांकि, इंडेक्स आज के सेशन के ज्यादातर हिस्से में एक टाइट रेंज में ट्रेड करता रहा और आखिर में 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 24481 पर बंद हुआ। आज की क्लोजिग के साथ,निफ्टी डेली चार्ट पर 24,570–24,600 के अहम सपोर्ट ज़ोन से नीचे आ गया है। यह एक ऐसा जोन है जिसमें पिछले दो मौकों पर मज़बूत खरीदारी आई थी थी। RSI 30 के निशान के आसपास सेटल हो गया है। ये मंदी का संकेत दे रहा है। जबकि चौड़ी होती DI लाइनें खरीदारों पर बेचने वालों का मज़बूत दबदबा दिखा रही हैं।

सेक्टोरल फ्रंट पर नजर डालें तो निफ्टी IT दिन के आखिर में अकेला सेक्टोरल गेनर रहा। इसने 0.11% की मामूली बढ़त के साथ दिन खत्म किया। रुपये के 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से IT सेक्टर के सेंटिमेंट पर असर पड़ा है। दूसरी ओर निफ्टी मेटल दिन के आखिर में टॉप सेक्टोरल लूजर रहा। इसके बाद निफ्टी PSU बैंक रहा, जिसने अब डेली चार्ट पर लगातार निचले लेवल पर क्लोजिंग दी है। स्टॉक्स की बात करें तो कोल इंडिया और भारती एयरटेल निफ्टी पैक में टॉप स्टॉक गेनर रहे। जबकि टाटा स्टील और TMPV टॉप टू लूजर रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी कमज़ोर खुले और पहले हाफ़ में इनमें गिरावट जारी रही,लेकिन बाद के सेशन में कुछ सुधार हुआ। पुलबैक के बावजूद,दोनों इंडेक्स 2% से ज़्यादा के नुकसान के साथ बंद हुए। आज इन्होंने फ्रंटलाइन इंडेक्स से कमजोर प्रदर्शन किया। आज मार्केट ब्रेथ और खराब हो गई क्योंकि दिन के बंद होने पर एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो का झुकाव मंदड़ियों के पक्ष में रहा। निफ्टी 500 यूनिवर्स में से कुल 440 स्टॉक्स नुकसान में बंद हुए।

निफ्टी व्यू

आगे निफ्टी के लिए 24350-24300 के ज़ोन में तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है। इस ज़ोन ने अगस्त 2025 के महीने में एक मज़बूत सपोर्ट के तौर पर काम किया था। इस ज़ोन के नीचे कोई भी टिकाऊ मूव निफ्टी की कमज़ोरी को 24100 तक बढ़ा सकता है,जिसके बाद शॉर्ट टर्म में यह 23800 तक भी गिर सकता है। ऊपर की तरफ, 24650–24700 ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है।

Market Outlook: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 5 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी भी गैप डाउन के साथ खुला और पूरे दिन ज़्यादातर रेंज-बाउंड ही रहा। अंत में यह 1.81% नीचे 58755 पर बंद हुआ। इंडेक्स अब डेली चार्ट पर अपने 100-डे EMA से नीचे आ गया है। खास बात यह है कि आज की चाल के साथ बैंक निफ्टी ने 1106 अंक के गैप को पूरी तरह से भर दिया है जो 3 फरवरी को इंडिया-US ट्रेड डील के बाद बना था।

बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 58200–58100 ज़ोन में है। इस ज़ोन के नीचे की कोई भी टिकाऊ चाल बैंक निफ्टी की कमज़ोरी को 57700 तक बढ़ा सकती है, जिसके बाद शॉर्ट टर्म में यह 57300 तक भी जा सकता है। ऊपर की तरफ,59200–59300 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

 

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाहहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।