News Image
Money Control

Market next week : स्मॉल-कैप इंडेक्स गिरा, उतार-चढ़ाव के बीच टॉप गेनर्स में 29% तक की बढ़त, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Published on 21/02/2026 12:09 PM

Market This Week : ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स में, जियोपॉलिटिकल टेंशन, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और FIIs की लगातार बिकवाली की वजह से दिखे उतार-चढ़ाव के बीच स्मॉलकैप ने मिडकैप और मेन इंडेक्स से कमजोर परफॉर्म किया। ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 परसेंट गिरा, जबकि BSE मिडकैप इंडेक्स 0.35 परसेंट और BSE लार्जकैप इंडेक्स इस हफ़्ते 0.4 परसेंट बढ़ा।

इस हफ़्ते, BSE सेंसेक्स 187.95 अंक या 0.22 परसेंट बढ़कर 82,814.71 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 100.15 अंक या 0.39 परसेंट बढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ।

इस हफ़्ते सेक्टोरल परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5.5 परसेंट बढ़ा, जबकि निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 2.4 परसेंट और निफ्टी FMCG इंडेक्स 1.7 परसेंट बढ़ा। निफ्टी फार्मा, हेल्थकेयर और डिफेंस इंडेक्स में लगभग 1 परसेंट की बढ़त हुई। हालांकि, इस दौरान निफ्टी ऑटो, IT और मीडिया इंडेक्स में 1.3 से 2.5 परसेंट की गिरावट आई।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने लगातार दूसरे हफ़्ते अपनी बिकवाली जारी रखी। इस दौरान इन्होंने ₹637.68 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर बेचे। इसके विपरीत, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने अपनी खरीदारी जारी रखी और ₹6,883.81 करोड़ के इक्विटी शेयर खरीदे।

इस हफ़्ते BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 परसेंट की गिरावट आई,जिसमें एक्यलॉन नेक्सस, फिलाटेक्स फैशन्स, ट्रांसवर्ल्ड शिपिंग लाइन्स, ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज़, स्टैलियन इंडिया फ्लूरोकेमिकल्स, SEPC, शॉपर्स स्टॉप और पेन्नार इंडस्ट्रीज जैसे स्टॉक्स में 16-22 परसेंट की गिरावट आई। दूसरी ओर, VL ई-गवर्नेंस एंड IT सॉल्यूशंस, नोवार्टिस इंडिया, RACL गियरटेक, KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया, ज्योति स्ट्रक्चर्स, न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, साधना नाइट्रोकेम और जिंदल पॉली इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी में 16 से 28 परसेंट की बढ़त हुई।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि अगले कुछ दिनों में,ज़्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद की जा सकती है। इस दौरान इंडेक्स के 25,300–25,800 की रेंज में ऊपर-नीचे होने की संभावना है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 25,500 पर है,जबकि तत्काल रेजिस्टेंस 25,650 पर दिख रहा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि अगले हफ़्ते मार्केट के कंसोलिडेट होने की संभावना है। बाजार की नजर जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट के साथ-साथ इंडिया-US ट्रेड डील पर होने वाली प्रगति, इंडिया Q3 GDP डेटा, US के शुरुआती जॉबलेस क्लेम और AI समिट के नतीजों पर रहेगी।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।