News Image
Money Control

Market outlook 2026 : बाजार के दो दिग्गजों से जानिए, 2026 में किन ट्रिगर से बढ़ेगा बाजार, कौन सेक्टर करेगा आउटपरफॉर्म

Published on 01/01/2026 03:40 PM

Market outlook 2026:  2026 में मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी -आवाज़ ने बाजार के 2 दिग्गजों से बात की। व्हाइट ओक ग्रुप के फाउंडर प्रशांत खेमका और Kotak AMC के MD & CEO नीलेश शाह 2026 को लेकर बुलिश है। उनका कहना है कि रिटर्न के लिहाज से 2026 निराश नहीं करेगा ऐसी पूरी उम्मीद है। CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से हुई बातचीत में नीलेश शाह ने कहा कि इकोनॉमी के फंडामेंटल अच्छे है। FY26 में 7% तो FY27 में 6.5% से ज्यादा ग्रोथ संभव है। रिफॉर्म की गाड़ी चल पड़ी है, बजट से भी बाजार को बूस्ट संभव है।

FIIs 2026 में मार्केट में वापस आ सकते हैं

उन्होंने आगे कहा कि कॉरपोरेट के नतीजों में अब डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। डेढ़ साल से खास रिटर्न नहीं मिला, वैल्युएशन भी सस्ते हुए हैं। जब डॉलर गिरता तो अमेरिका से पैसा निकलता है। अमेरिका से पैसा निकलेगा तो भारत में निवेश आएगा। पिछले 2 साल में चीन में 40% का रिटर्न मिला है। चीन के बाजार में गिरावट आने पर भारत में निवेश आएगा। FPI की पैसिव फंड्स में ज्यादा बिकवाली रही है। FY25 में डेवलप मार्केट को इमर्जिंग मार्केट ने आउटपरफॉर्म किया है। इमर्जिंग मार्केट में फ्लो आने पर भारत में भी पैसा आएगा। एक्टिव फंड की प्राइमरी मार्केट में खरीदारी और सेकेंडरी में बिकवाली की है। FPI की बिकवाली 2026 में घट सकती है। FIIs 2026 में मार्केट में वापस आ सकते हैं।

आगे मार्केट में सेक्टर रोटेशन संभव

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए नीलेश शाह ने कहा कि सरकारी बैंकों के पास लिक्विडिटी ज्यादा रहती है। PSU बैंकों के पास डिपॉजिट भी सबसे ज्यादा आते हैं। इसका इनको फायदा मिल सकता है। आगे मार्केट में सेक्टर रोटेशन संभव है। सरकार भी लगातार लिक्विडिटी बढ़ा रही है। लिक्विडिटी बढ़ने से कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी स्पेस को फायदा होगा। टैक्स छूट और GST कट से लोगों की जेब में पैसा आया है। आगे 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें भी लागू होंगी। सरकार का फोकस इकोनॉमी में खर्च बढ़ाने पर है। इस फायदा खपत वाले शेयरों को होगा।

बेहतर और सस्ती AI सर्विस देने वाली कंपनियां करेंगी अच्छा

नीलेश शाह की राय है कि IT की छोटी कंपनियों को भी बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे हैं। अच्छी IT कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं

बेहतर और सस्ती AI सर्विस देने वाली कंपनियां अच्छा करेंगी।

2026 में लार्ज, मिड और स्मॉलकैप में पॉजिटिव रिटर्न संभव है। 2026 में मिडकैप में सबसे बेहतर रिटर्न संभव है। मिडकैप के बाद लार्जकैप में अच्छा रिटर्न मिलेगा। लार्ज और मिडकैप स्मॉलकैप को आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। 2026 में सेक्टर रोटेशन पर ध्यान देना होगा। कंज्यूमर स्पेस और फाइनेंशियल सेक्टर पसंद है। 3 साल के नजरिए से केमिकल सेक्टर अच्छा लग रहा है। चीन घाटे वाली केमिकल कंपनियों को बंद कर रहा है।

व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप के प्रशांत खेमका की राय

प्रशांत खेमका ने कहा कि FPI का 75% पैसा इमर्जिंग मार्केट फंड के जरिए आता है। कई साल से इमर्जिंग मार्केट अंडरपरफॉर्म कर रहे थे। 2025 में चीन, कोरिया जैसे बाजार में 30-70% रिटर्न मिला। इमर्जिंग मार्केट में इस साल करीब 30-35% रिटर्न मिला है। डेवलप मार्केट को इमर्जिंग मार्केट ने आउटपरफॉर्म किया है। इमर्जिंग मार्केट में अभी ज्यादा निवेश नहीं आया है। इमर्जिंग मार्केट में कुल निवेश का 15-20% भारत में आएगा।

IT में कई सालों से ओवरवेट पोजीशन

प्रशांत खेमका ने बताया कि IT में कई सालों से उनकी ओवरवेट पोजीशन है। मिडकैप IT की अच्छी कंपनियों में निवेश किया है। AI के इस दौर में कुछ मिडकैप IT कंपनियां अच्छा कर सकती हैं। लार्जकैप IT शेयरों में खास निवेश नहीं है। AI की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी। IT सेक्टर के अस्तित्व पर पहले भी सवाल उठाए गए थे। नई टेक्नोलॉजी अपनाने वाली कंपनियां टिकेंगी।

Market outlook 2026 : 2026 में बाजार से अच्छे रिटर्न की उम्मीद, BFSI, कंजम्प्शन और न्यू एज कंपनियां करेंगी कमाल

मिडकैप IT थीम पसंद

प्रशांत खेमका ने आगे कहा कि 2020-24 तक मिड और स्मॉलकैप ने आउटपरफॉर्म किया। लार्ज, मिड और स्मॉलकैप में डबल डिजिट रिटर्न संभव है। 2026 में बाजार में 10-11 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है। मिडकैप IT थीम पसंद है। हेल्थकेयर और फाइनेंशियल स्पेस भी अच्छा लग रहा है।लेंडिंग कंपनियों के वैल्युएशन आकर्षक हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।