Published on 07/01/2026 04:53 PM
Market Outlook 2026 :2026 के मार्केट आउटलुक पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक्सिस बैंक (Axis Bank) के चीफ इकोनॉमिस्ट और एक्सिस कैपिटल (Axis Capital) के हेड ऑफ ग्लोबल रिसर्च नीलकंठ मिश्रा मौजूद रहेजो कि आर्थिक जगत के बड़े दिग्गज माने जाते हैं। एक्सिस से पहले इनका CREDIT SUISSE के साथ करीब 2 दशक तक जुड़ाव रहा । आप प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के पार्ट टाइम सदस्य भी हैं। आइये समझते है कि मार्केट को लेकर नीलकंठ मिश्रा का क्या नजरिया है।
बाजार में धीरे-धीरे बढ़ सकती है तेजी, फाइनेंशियल सेक्टर का प्रदर्शन रहेगा काफी अच्छा
नीलकंठ मिश्रा की राय है कि अब फिस्कल और मॉनेटरी सख्ती का दौर पीछे छूट गया है। 2027 में क्रेडिट ग्रोथ 12% तक जाने की उम्मीद है। बाजार में धीरे-धीरे तेजी बढ़ सकती है। वित्त वर्ष 2027 में GDP ग्रोथ अनुमान से बेहतर रहना संभव है। आगे फाइनेंशियल सेक्टर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। GST कट के बाद ऑटो को बूस्ट मिलता रहेगा। एक्सपोर्ट बिजनेस में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है।
घरेलू सेक्टर पर ज्यादा बुलिश नजरिया, कंस्ट्रक्शन में तेजी से मेटल को बूस्ट संभव
नीलकंठ मिश्रा का घरेलू सेक्टर पर ज्यादा बुलिश नजरिया है। उनका कहना है कि डॉलर बहुत ही ज्यादा ओवरवैल्यूड है,डॉलर को गिरने की जरुरत है। रियल एस्टेट में कंस्ट्रक्शन में तेजी से मेटल को बूस्ट संभव है। फेरस मेटल की बेहतर डिमांड की उम्मीद है। केमिकल में चीन की डंपिंग का रिस्क ज्यादा है। चीन में केमिकल की इंडस्ट्रियल क्षमता कम नहीं हो रही है। चीन में ओवरसप्लाई से कमोडिटी केमिकल के प्राइस पर दबाव संभव है।
Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 8 जनवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Brokerage report : ER&D कंपनियों पर जेपी मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट, टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और KPIT टेक में आई जोरदार तेजी
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।