News Image
Money Control

Market outlook : 73 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, जानिए 20 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Published on 17/10/2025 04:51 PM

Stock market : दिवाली से पहले बाजार में बुल्स का जोश हाई रहा। 73 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ है। बैंक निफ्टी ने आज 57,830.2 का नया रिकॉर्ड बनाया है। सेंसेक्स-निफ्टी 52 हफ्तों की ऊंचाई पर बंद हुए हैं। निफ्टी ने 25,781 का नया 52-WEEK HIGH बनाया है। सेंसेक्स ने 84,172 का नया 52-WEEK HIGH बनाया है। FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। ऑटो और फार्मा में भी खरीदारी देखने को मिली है। आखिरी घंटों में ऊपरी स्तरों पर हल्का दबाव दिखा है। मिडकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा की गिरावट रही। PSU बैंक इंडेक्स और मेटल इंडेक्स में बिकवाली रही।

निफ्टी 125 प्वाइंट चढ़कर 25,710 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 485 प्वाइंट चढ़कर 83,952 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 291 प्वाइंट चढ़कर 57,713 पर बंद हुआ है। मिडकैप 339 प्वाइंट गिरकर 58,903 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में तेजी रही है। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही है।

20 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के चार महीने के कंसोलीडेशन रेंज से ऊपर जाने के कारण निफ्टी को लेकर सेंटीमेंट अच्छा हो गया है। शुक्रवार को, लार्ज-कैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया और मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों को पीछे छोड़ दिया। ये एक क्लॉसिक बुल मार्केट की स्थिति है।

क्लॉसिक बुल रन के शुरुआती चरण में आमतौर पर बड़ी कंपनियां तेजी को लीड करती हैं, उसके बाद छोटी-मझोली कंपनियां भी तेजी पकड़ती हैं। तकनीकी नजरिए से निफ्टी यहां से अच्छी बढ़त के लिए तैयार दिख रहा है। ऐसे में "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति कारगर साबित हो सकती है। निचले स्तर पर 25,500 के आसपास अच्छा सपोर्ट है। जबकि 25,850-26,000 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट एनालिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि गुरुवार की तेज बढ़त के बाद ऑसिलेटर्स राहत के सांस लेने की जरूरत बता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज 25,400 तक गिरावट की संभावना है। हालांकि,अगर शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी 25,520 से ऊपर बना रहता है, तो यह 25,670 तक पहुंच सकता है, हालांकि यह तेजी टिकाऊ नहीं हो सकती है।

 

Hindustan Zinc Q2 Results: नेट प्रॉफिट 14% बढ़कर 2,649 करोड़ रुपये पर रहा, आय में 4% का इजाफा

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।