Published on 15/11/2025 04:28 PM
Stock Market: बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए मार्केट एक्सपर्ट मेहरबून ईरानी ने कहा कि Eternal में अपने निवेश से निकल चुका है। स्टॉक में काफी मोमेंटम देखने को मिला। इटरनल में मौजूदा भाव पर निवेश के पक्ष में नहीं हूं। हालांकि जिन निवेशकों को इसमें खरीदारी करनी हो वह गिरावट में खरीदारी करें और मुनाफा बुक करें। न्यू एज कंपनियों में मेरी निवेशकों को ज्यादा निवेश की सलाह नहीं होगी लेकिन इसमें पेटीएम का शेयर थोड़ा बेहतर लगता है। फंडामेटल और वैल्यूएशन को देखें तो न्यू एज कंपनियों में कई ऐसे शेयर है जिनके वैल्यूएशन और फंडामेटल नहीं समझ आते।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 6 महीनों में अगर आप औसतन देखें तो 10 में से 7 आईपीओ के भाव अपने ऑफर प्राइस से नीचे लिस्ट हुए है। जो बाजार के लिए कंसर्न जरुर पैदा करता है।
आईटी सेक्टर में पॉजिटिव ट्रिगर्स की कमी
आईटी स्पेस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईटी पर बीते 6-7 महीनों से मेरा नजरिया निगेटिव बना हुआ है। क्योंकि इस सेक्टर में पॉजिटिव ट्रिगर्स की कमी है। हालांकि सेक्टर में वैल्यूएशन कंफर्ट बनता नजर आ रहा है। जो आईटी कंपनियां अच्छे वैल्यूएशन पर बैठी है उनमें गिरावट की संभावना कम नजर आ रही है। ज्यादातर आईटी कंपनियां का कारोबार अमेरिका पर निर्भर करता है। अमेरिका में कोई दिक्कत हुई तो आईटी को मुश्किल होगी।
हालांकि उनका मानना है कि सेक्टर में लंबी अवधि का नजरिया रख खरीदारी की जा सकती है, लेकिन शॉर्ट टर्म में अब तक उन्हें सेक्टर के लिए कोई पॉजिटिव ट्रिगर्स नहीं दिख रहा।
किन सेक्टर में आगे तेजी की उम्मीद
पावर फाइनेंस, बैंकिंग एंड फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन स्पेस, ऑटो स्पेस इन सभी सेक्टर में कंफर्ट नजर आ रहा है। फ्रंटलाइन में एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर काफी पसंद है। वहीं मिडकैप में चेन्नई पेट्रो, कॉस्मो फर्स्ट , किर्लोस्कर ऑयल इंजन, Timex , पराग मिल्स के तिमाही नतीजे भी काफी अच्छे है। उन्होंने आगे कहा कि ये शेयर मेरे पोर्टफोलियो में शामिल है। अगर इनमें मौजूदा स्तर से गिरावट आती है तो वह खरीदारी का अच्छा मौका होगी।
Share Market Views: इकोनॉमी में रिकवरी के साफ संकेत, बैंक सहित इन सेक्टर और शेयरों में आगे दिखेगी तेजी
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।