News Image
Money Control

Market outlook : अगले 5 साल में निफ्टी होगा 40000 के पार, दुनिया के बदलते पोलिटिकल लैंड स्केप से भारत को फायदा - आनंद राठी

Published on 22/10/2025 04:54 PM

Stock market : दिवाली के शुभ मौके पर बाजार की आगे चाल पर बात करते हुए आनंद राठी ग्रुप के चेयरमैन आनंद राठी ने कहा कि ये देश के लिए अच्छा समय है, आने वाली कई दिपावलियां शानदार रहेंगी। आने वाले काई सालों तक बाजार अच्छा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछला संवत काफी मुश्किलों भरा रहा लेकिन हमें ये ध्यान में रखना होगा कि इसके पिछले साल बाजार में 25 फीसदी की ग्रोथ आई थी। ऐसे हमें ये बात ध्यान रखना चाहिए की अगर किसी एक साल में काफी ज्यादा तेजी आती है तो हो सकता है कि उसके दूसरे साल बाजार में उतनी तेजी न आए। ये स्वाभाविक बात है।

आनंद राठी का मानना है कि अगले 5 साल में बाजार 12-14 फीसदी रिटर्न दे सकता है। 5 साल बाद निफ्टी 40000 को पार कर लेगा। लोगों के सलाह है कि वे अपना निवेश नजरिया लॉन्ग टर्म का रखें। अगर किसी आम निवेशक को बाजार से पैसा कमाना है को लंबी अवधि का नजरिया रखें। बाजार से शॉर्ट टर्म में पैसे कमाने के लिए बहुत स्किल की जरूरत होती है। अगर 3 से 5 साल का नजरियां ले तो ये मार्केट बहुत अच्छा है।

उन्होंने आगे कहा कि चूंकि पिछले साल की कई दिक्कतें खत्म हो गई हैं ऐसे में आगे आने वाला 1 साल भी बाजार के लिए अच्छा रहने की संभावना है। टैरिफ की दिक्कत बाकी है ये भी जल्दी सुलझ जाएगा। एक अच्छी बात ये है कि इस टैरिफ के चलते कई देशों से भारत के संबंध फिर से अच्छे हो गए हैं। टैरिफ के चलते दुनिया का पोलिटिकल लैंड स्केप बदल रहा है जो भारत लिए अच्छा है।

आनंद राठी का कहना है कि आगे कैपिटल मार्केट शेयर काफी अच्छा प्रदर्शन करते दिखेंगे। अभी तो देश की सेविंग का सिर्फ 7-8 फीसदी ही कैपिटल मार्केट में आता है। अगर सेविंग का 10-15 फीसदी बाजार में आने लगा तो सोचिए कैपिटल मार्केट शेयरों में क्या होगा। बड़ी बात ये है कि कैपिटल मार्केट की कंपनियों को बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत भी नहीं होती। अगले 5-10 साल तक कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियां काफी अच्छा करेंगी।

 

Sushil Kedia Stock Picks : REC में मिल सकता है 10 गुना रिटर्न, मेटल को छोड़ कर सभी सेक्टर भागने को तैयार

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।