News Image
Money Control

Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 11 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Published on 10/07/2025 04:56 PM

Stock market : वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स गिरकर बंद हुए है। डिफेंस, बैंकिंग, और IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। फार्मा और FMCG इंडेक्स गिरकर बंद हुए हैं। रियल्टी और मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। निफ्टी 121 अंक गिरकर 25,355 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 346 प्वाइंट गिरकर 83,190 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 258 प्वाइंट गिरकर 56,956 पर बंद हुआ है। मिडकैप 180 प्वाइंट गिरकर 59,160 पर बंद हुए हैं। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि डेली चार्ट पर कंजेशन ज़ोन से ब्रेकडाउन के बाद निफ्टी नीचे की ओर फिसला, जिससे मौजूदा मंदी के रुझान को बल मिला। इसके अलावा इंडेक्स 21-घंटे के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे चला गया है।

डेली चार्ट पर आरएसआई (14) भी निगेटिव हो गया है,जो कमजोर मोमेंटम का संकेत है। शॉर्ट में, बाजार का रुझान कमजोर रहने की संभावना है जिससे और गिरावट आ सकती है। निचले स्तर पर निफ्टी के लिए 25,250-25,200 पर सपोर्ट है। जबकि ऊपरी स्तरों 25,400 और 25,500 पर रेजिस्टेंस है।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबार में मंदड़ियों का बोलबाला रहा। धीमी शुरुआत के बाद, बाजार ने नीचे की ओर एकतरफ़ा रुख़ पकड़ा और अंततः 120.85 अंकों की गिरावट के साथ 25,355.25 पर बंद हुआ। रियल्टी और मेटल को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लालनिशान में बंद हुए। आईटी और पीएसयू बैंकिंग स्टॉक सबसे ज्यादा टूटे। मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट करेक्शन को सीमित रखने में कामयाब रहे।

पिछले कुछ कारोबीरी सत्रों में 25,400 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में कार्य कर रहा था। हालांकि, आज के कारोबार में ये सपोर्ट टूट गया। अगर गिरावट जारी रहती है तो करेक्शन 25,200 अंक की ओर बढ़ सकता है। जबकि ऊपर की और निफ्टी के लिए 25,520 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

NVIDIA market cap : चिप बनाने वाली कंपनी NVIDIA ने रचा इतिहास, कई देशों की GDP से ज्यादा हुआ मार्केट कैप

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि कल शुरुआती कारोबार में बाजार टीसीएस के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा। कंपनी के मैनेजमेंट की टिप्पणियों पर भी सबकी गहरी नज़र रहेगी। इस बाजार का शुरुआती रुख तय हो सकता । निफ्टी अब अपने तात्कालिक और अहम सपोर्ट ज़ोन के पास मंडरा रहा है जो 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (20-DEMA) और 25,200-25,300 के ज़ोन के आसपास स्थित पिछले कंसोलीडेशन जोन के आसपास है। इसलिए इंडेक्स के लिए अपने सकारात्मक रुझान को बनाए रखने के लिए इस स्तर को बने रहना ज़रूरी होगा। हालांकि,नतीजों का मौसम चल रहा है। ऐसे में दोनों तरफ़ स्टॉक स्पेसिफिक मौके होंगे। ट्रेडरों को इस बात को ध्यान में रखते हुए है अपनी पोजीशन तय करने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Jul 10, 2025 4:56 PMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।