News Image
Money Control

Market Strategy: अभी भी बाजार में दोनों तरफ के हैं मौके, बाजार में कुछ दिन लॉन्ग साइड के मौके खोजें

Published on 25/03/2026 09:33 AM

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार में कल एक स्क्रिप्ट के हिसाब से परफेक्ट चाल दिखाई। पहले गैपअप में बिकवाली हुई और फिर लो से अच्छी रिकवरी हुईऔर जाते-जाते लगभग दिन के हाई पर हम बंद हुए। और संभव है कि ये रैली 23,300-23,800 तक खिंच जाए। 23,800 के आस-पास इस रैली का असली टेस्ट होगा। तब तक ये भी साफ हो जाएगा कि युद्ध खत्म हुआ या नहीं। अभी तो सिर्फ सोर्स बेस्ड न्यूज कह रही हैं कि सीजफायर है। लेकिन ये साफ है कि US अब चाहता है कि ये युद्ध खत्म हो। हमारे लिए सबसे बड़ी राहत की बात क्रूड का गिरना है। और अगर क्रूड $80 के नीचे आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। अब इस बाजार में कुछ दिन लॉन्ग साइड के मौके खोजें। पोजिशनल शॉर्ट्स को अब एक बार के लिए कवर करना बनता है। इसका मतलब ये नहीं कि बस अब सब ठीक है और ऑल टाइम हाई लगेगा। क्योंकि अब भी महंगी एनर्जी कीमतों का इकोनॉमी पर असर बाकी है। लेकिन एक सेंस बन रही है कि शायद सबसे खराब दौर बीत चुका है।

बाजार: आज के बड़े संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दिया। गैर शत्रु जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोला गया। इसका मतलब तेल लाने वाले जहाज अब होर्मुज से आ सकेंगे और इसी कारण क्रूड प्राइस में बड़ी गिरावट दिखी। इंडियन क्रूड बास्केट $150 के पार निकली थी, अब वहां राहत मिलेगी। हमारे लिए इस लड़ाई में सबसे बड़ा फैक्टर ऑयल ही था। पूरी तरह से सेंटिमेंट सुधरने के लिए ऑयल का $80 के नीचे आना जरूरी है। ये समझना जरूरी है कि ट्रंप युद्ध से पीछे क्यों हटे हैं।

डॉलर इंडेक्स और US बॉन्ड यील्ड ने ट्रंप को मजबूर किया। अगर युद्ध और लंबा चलता तो अमेरिका में मंदी का रिस्क होता। डॉनल्ड ट्रंप की रेटिंग्स ऑल टाइम लो पर आ चुकी थीं। ऐसे में उनके लिए कदम पीछे हटाने ही थे। अब ये देखना होगा कि ईरान और इजराइल का रुख क्या रहता है। क्योंकि दोनों देश अभी तक आधिकारिक तौर पर सीजफायर नहीं मान रहे हैं। ऐसे में एक रिस्क हमेशा रहेगा कि कोई बड़ा अटैक ना हो जाए। सबसे मजे की बात कल हुई कि पाकिस्तान के PM ने शांति मध्यस्ता करने का ऑफर दिया। ये तो वो बात हुई कि चोरों का सरदार पुलिस बनने की कोशिश करे।

बाजार: आज क्या हो ट्रेडिंग नजरिया

आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी भी है और एक महत्वपूर्ण बात निफ्टी की मंथली एक्सपायरी सोमवार को है। कल भी बाजार में छुट्टी रहेगी। इसका मतलब आज को मिलाकर निफ्टी की मंथली एक्सपायरी में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं । ऐसे में आपको अपनी ट्रेडिंग पोजिशन्स को एडजस्ट करना होगा। बाजार में कल हमारी 'Buy On Dips' की रणनीति थी। आज भी बेसिक रणनीति वही रहेगी। कल पहली बार VIX में बड़ी गिरावट हुई थी, लेकिन अभी भी VIX काफी ऊपर है, 18 के ऊपर रिस्क फिर भी रहेगा।

एक तरीका है कि आप युद्ध से जुड़े शेयरों में खरीदारी करें। कल हमने L&T और एशियन पेंट्स को Big Stocks में लिया था और दोनों दिन के हाई के करीब बंद हुए थे और अच्छे शेयरों की बास्केट में तो पूरी गिरावट में खरीदारी की राय थी। बस एक बात का ध्यान रहे, जो करें SL के साथ करें और ओवरनाइट पोजिशन को हेज जरूर करके जाएं। क्योंकि ट्रंप कब वापस पलट जाएं, ये कोई नहीं कह सकता है।

सम्मान डील: फिर फंसेगा रिटेल?

कल सम्मान का शेयर 7% ऊपर था। सम्मान सीरीज के शुरू से ही F&O बैन में है। सम्मान जैसे शेयर रिटेल के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं। इनमें रिटेल कभी पैसा बना ही नहीं पाएगा। मैं हैरान हूं कि अब तक ये शेयर F&O में क्यों है। इस शेयर से जितना दूर हो सके उतना दूर रहें।

निफ्टी पर रणनीति

अब 22,500 लक्ष्मण रेखा बन चुकी है। अभी भी बाजार में दोनों तरफ के मौके हैं। रैली फेल होने पर बेचें, दिन के हाई का SL लगाएं। लॉन्ग पोजिशन्स में पहले घंटे के निचले स्तर का SL रखें। चाहें तो कल के निचले स्तर का SL रखें, लेकिन वो थोड़ा रिस्की होगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब गिरावट पर खरीदारी करें। बस एक दिक्कत है कि SL काफी नीचे होगा। क्रूड पर नजर रखें, अगर ऊपर आया तो बैंक निफ्टी गिरेगा।

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 720 अंक चढ़ा, निफ्टी 23100 के पार, फोकस में Natco Pharma, BPCL, Ceigall, Waaree Energiesgall, Waaree Energies

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।