News Image
Money Control

Market technicals : 24900 के नीचे जाने पर बाजार में 24500 तक का सेल ऑफ मुमकिन, चुनिंदा शेयरों पर ही रहे फोकस

Published on 29/01/2026 02:32 PM

Market technical view : बाजार में पुल बैक्स टिक नहीं पा रहे हैं। दो दिन की तेजी आज थमती दिख रही है। निफ्टी बैंक बाजार को संभालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन निफ्टी आईटी का दबाव बाजार पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस निफ्टी के लिए 25150 का लेवल काफी अहम है। अगर आज बाजार इस लेवल से नीचे बंद होता है तो वापस एक बार 25000-24900 का स्तर भी देख सकते हैं। इस समय 24900 का लेवल सबसे अहम हो गया है।

24900 के नीचे जाने पर बाजार में आएगी बड़ी गिरावट

24900 के नीचे जाने पर बाजार में 24500 तक का सेल ऑफ देखने को मिल सकता है। हायर लेवल पर काफी मुश्किल है। ऊपर चलना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हमें काफी स्टॉक स्पेसिफिक रहना है। अगर आज 25300 के ऊपर बंद होते हैं तो बात अलग है। ऐसा नहीं होने पर बाजार में हमें स्टॉक स्पेसिफिक रहते हुए केयरफुल रहना है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और केनरा बैंक में खरीदारी के मौके

स्टॉक्स की बात करें तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में काफी अच्छा करेक्शन हुआ है। इस स्टॉक में 430 रुपए के नीचे स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। इस स्टॉक में वापस से एक बार 455-470 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सरकारी बैंकों में भी मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में केनरा बैंक एक मजबूत टेक्निकल पिक है। इस स्टॉक में 165 रुपए के टारगेट मिल सकता है। इस स्टॉक में 154 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।

 

Market insight : रिटर्न के मामले में 2025 के मुकाबले 2026 बेहतर हो सकता है, अभी सोना-चांदी और मेटल्स में पैसे डालने की सलाह नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।