News Image
Money Control

Market today : 24400-24300 के ऊपर टिके रहने तक बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद कायम

Published on 01/09/2025 09:01 AM

Nifty Trade setup for September 1 : बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। 29 अगस्त को बाजार 0.3 फीसदी गिरकर बंद हुआ। जबकि साप्ताहिक आधार पर इसमें 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। तकनीकी और मोमेंटम इंडीकेटरों में कमज़ोरी के कारण मंदी का दौर जारी रहा। इसके चलते निफ्टी 200-डे ईएमए को छोड़कर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार चला गया। ऐसे में, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 50 इंडेक्स आगामी सत्रों में 24,400-24,300 को जोन को बचाने में विफल रहता है, तो 24,270 (200 डीईएमए) की ओर गिरावट बढ़ सकती है। हालांकि, इस जोन से ऊपर बने रहने पर निफ्टी में 24,600-24,700 के स्तर तक की तेजी संभव है। जिसके बाद अगला टारगेट 24,800-25,000 का हो सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,404, 24,364 और 24,300

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,532, 24,572 और 24,636

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 53,966, 54,079 और 54,262

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 53,599, 53,486 और 53,303

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 54,548, 55,138

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 53,420, 52,422

निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.65 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

24,000 की स्ट्राइक पर 77.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा

बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 12.23 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा

54,000 की स्ट्राइक पर 10.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

इंडिया VIX

शुक्रवार को फीयर इंडेक्स इंडिया VIX,3.49 प्रतिशत गिरकर 11.75 पर आ गया और कुल मिलाकर सीमित दायरे में ही रहा। ऐसे में ट्रेडरों को कारोबार के दौरान किसी भी तेज बाजार बदलाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 29 अगस्त को गिर कर 0.71 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.86 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Market news : घरेलू निवेशकों ने दिखाया दम, DIIs की खरीदारी लगातार दूसरे साल 5 लाख करोड़ रुपये के पार

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 01, 2025 8:59 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।