Published on 15/09/2025 09:20 AM
Market Trade setup : निफ्टी में 12 सितंबर को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ इस साल 23 जुलाई के बाद अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर बना हुआ है। साथ ही ये शॉर्ट टर्म और मिड टर्म के मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ रहा है। मोमेंटम इंडीकेटरों में तेजी के क्रॉसओवर ने भी बाजार के सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 25000 के स्तर से ऊपर बना रहेगा, तब तक 25250-25550 का रेंज इसका अगला टारगेट बना रहेगा। हालांकि,अगर यह इस स्तर से नीचे फिसल जाता है, तो 24,800 का स्तर अगला अहम सपोर्ट होगा, जहां 20-डे और 50-डे ईएमए के साथ-साथ बोलिंगर बैंड की मिड लाइन भी मिलती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,058, 25,035 और 24,996
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,136, 25,160 और 25,198
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 54,851, 54,915 और 55,019
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 54,643, 54,579 और 54,476
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 55,115, 55,595
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,392, 53,392
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 26,000 की स्ट्राइक पर 1.29 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 1.78 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 18.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
Market News: फंड मैनेजर्स बाजार में निवेश करते समय बरत रहे सावधानी, महंगे वैल्यूएशन और भारी वोलैटिलिटी से हो रही परेशानी
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
54,000 की स्ट्राइक पर 13.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
फीयर या वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और ये 2.29 प्रतिशत गिरकर 10.12 पर आ गया। ये अब तक का इसका सबसे निचला स्तर है। इंडिया VIX में यह तेज़ गिरावट तेज़ड़ियों के लिए फ़ायदेमंद है। इससे बाज़ार में स्थिरता और अनिश्चितता कम हुई है।
Market News: फंड मैनेजर्स बाजार में निवेश करते समय बरत रहे सावधानी, महंगे वैल्यूएशन और भारी वोलैटिलिटी से हो रही परेशानी
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 12 सितंबर को 1.29 पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.17 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: HFCL
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: Oracle Financial Services Software, RBL Bank
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Sep 15, 2025 9:18 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।