Published on 25/09/2025 08:21 AM
Market Trade setup : कल मंदड़ियों ने लगातार चौथे दिन बाज़ार पर अपनी पकड़ बनाए रखी,जिससे निफ्टी 25,000 के करीब पहुंच गया। 24 सितंबर को निफ्टी 113 अंक गिरा और अपने हालिया शिखर से 400 अंक से ज़्यादा नीचे आ गया। मोमेंटम इंडीकेटरों में कमजोरी बढ़ने के साथ बाजार का श़ॉर्ट टर्म सेंटीमेंट निगेटिव हो गया है। निफ्टी के लिए अगला अहम सपोर्ट 24,900 के स्तर पर है। इससे नीचे की निर्णायक गिरावट मंदड़ियों को मजबूत कर सकती है। हालांकि बाजार जानकारों का कहना है कि ऊपर की ओर 25,150 पर अहम रेजिस्टेंस है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,031, 25,002 और 24,956
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस :25,125, 25,154 और 25,200
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 55,404, 55,515 और 55,695
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,045, 54,933 और 54,754
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 55,614, 56,095
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,980, 54,712
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
निफ्टी में मंथली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 1.11 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 17.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
54,000 की स्ट्राइक पर 16.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार की संभावित वोलैटिलिटी को मापने वाला इंडिया VIX, तीन दिनों की तेज़ी के बाद 0.96 फीसदी गिरकर 10.52 के स्तर पर आ गया और अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के आसपास बना रहा। यह बाजार में वोलैटिलिटी घटने का संकेत है
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 24 सितंबर को घटकर 0.87 पर आ गया। जबकि पिछले सत्र में यह 0.97 पर था।। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: HFCL, RBL Bank, Sammaan Capital
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।