Published on 21/08/2025 09:24 AM
Market Trade setup : 18 अगस्त को निफ्टी ने जीएसटी सुधारों की खबर के बाद 1 फीसदी की बढ़त के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इंडेक्स ने एक मज़बूत गैप-अप ओपनिंग की और अब सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। मोमेंटम इंडीकेटरों से भी तेजी का क्रॉसओवर देखने को मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 24,670-24,850 के बीच के बुलिश गैप को बनाए रखता है,तब तक 25,000 और उसके बाद 25,250 की ओर बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर 24,700-24,600 का जोन इसके लिए एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,962, 24,925 और 24,864
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 25,084, 25,121, and 25,182
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,786, 55,842 और 55,931
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 55,606, 55,551 और 55,461
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस : 55,948, 56,272
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 55,567, 55,077
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
निफ्टी में वीकली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 1.24 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 1.74 करोड़ का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 57,000 की स्ट्राइक पर 24.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
57,000 की स्ट्राइक पर 12.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
फीयर इंडेक्स इंडिया VIX में और भी नरमी आई है। ये 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11.79 पर आ गया। इसमें लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। यह अब शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से नीचे आ गया है, जिससे तेजड़ियों को और राहत मिली है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 20 अगस्त को बढ़कर 1.28 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 1.14 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
Asian markets : एशियाई बाजारों में दिख रहा तेजी का मूड, नैस्डैक निचले स्तर से उछला
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक : PG Electroplast
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: RBL Bank, Titagarh Rail Systems
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक : कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketsFirst Published: Aug 21, 2025 9:14 AMहिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।