Published on 26/09/2025 08:55 AM
Market Trade setup : निफ्टी में आए हालिया करेक्शन के दौरान हाल की रैली का आधा से ज्यादा हिस्सा साफ हो गया है। कल निफ्टी 166 अंक गिर गया और 25 सितंबर को पांचवें दिन लगातार कमजोर बनी रहा। निफ्टी 24,900 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे फिसल गया है। टेक्निकल और मोमेंटम इंडीकेटर बाजार में आगे और गिरावट के संकेत दे रहे हैं। जब तक निफ्टी इस स्तर से नीचे रहेगा, मंदड़िये बढ़त बनाए रख सकते हैं और इंडेक्स को 24,600-24,500 के दायरे की ओर खींच सकते हैं। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि रिवर्सल की स्थिति में, 25,000-25,100 का दायरा एक तात्कालिक रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,872, 24,821 और 24,740
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस :25,036, 25,086 और 25,168
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 55,195, 55,283 और 55,425
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 54,909, 54,821 और 54,679
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 55,115, 55,595
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,712, 54,446
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
निफ्टी में मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.67 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
25,000 की स्ट्राइक पर 93.08 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 56,000 की स्ट्राइक पर 18.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
54,000 की स्ट्राइक पर 15.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
इंडिया VIX, जिसे फीयर इंडेक्स भी कहा जाता है, कल 2.47 प्रतिशत उछलकर 10.78 पर पहुंच गया। यह अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर पहुंच गया है। यह तेजड़ियों के लिए खराब संकेत है।
Market trend : सेंसेक्स -निफ्टी के कमजोर शुरुआत के संकेत,लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट की आशंका, इन अहम स्तरों पर रहे नजर
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 25 सितंबर को घटकर 0.68 पर आ गया। जबकि पिछले सत्र में यह 0.87 पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: RBL Bank, Sammaan Capital
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: HFCL
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।