Published on 13/03/2026 03:27 PM
Market trend : ईरान-US वॉर से बाजार में चौतरफा बिकवाली आई है। निवेशकों के पोर्टफोलियो लहूलुहान हो गए और 10 लाख करोड़ रुपए उड़ गए हैं। निफ्टी 500 प्वाइंट गिरकर 23200 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी ने भी 54000 का लेवल तोड़ दिया है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भारी बिकवाली दिख रही है। ईरान वॉर से अब तक 33 लाख करोड़ स्वाहा हो चुके हैं। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया है। एक डॉलर का भाव पहली बार 92 रुपए 48 पैसे तक पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स में उछाल से दबाव बनाहै। इधर क्रूड का सरदर्द बरकरार है। इसका भाव 102 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है।
डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से मेटल शेयरों पर बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव है। ये इंडेक्स 4 परसेंट से ज्यादा फिसला है। 5 से 6 फीसदी गिरकर हिंडाल्को और टाटा स्टील निफ्टी के टॉप लूजर में शामिल हैं। वहीं, ऑटो, डिफेंस PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी तगड़ी बिकवाली आई है। लेकिन चुनिंदा FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
बाजार: भयावह शुक्रवार
ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज बड़ी गिरावट हुई है। हर रिकवरी फेल हुई है। सिर्फ शॉर्ट रहने की सलाह ने काम किया है। ये बाजार लेवल का नहीं,सेंटिमेंट का है। 24,800 के बाद 24,300 के बाद अब तो 23,300 भी टूट गया है। आज बाजार में चारों तरफ गिरावट है। एडवांस/डिक्लाइन बहुत ही खराब 1:6 पर है। वीकली चार्ट्स में बैंक निफ्टी में अब ब्रेकडाउन में है। निफ्टी IT में पिछले निचले स्तर से भी 1500 अंक नीचे है। बाजार में छुपने की जगह बहुत कम है।
बाजार: अब क्या?
जो शॉर्ट रहे,उन्होंने जबर्दस्त पैसा बनाया है। दोनों तरफ फंसने से बेहतर है ट्रेंड के साथ रहना। अभी भी बाजार में फाइनल वाली पैनिक सेलिंग बाकी है। अभी तो MTF बुक पर रत्ती भर असर नहीं है। जब तक लोग पुराने वॉर के उदाहरण देंगे,यही होगा। जिस दिन लोग समझेंगे ये लड़ाई अलग है,उस दिन शायद बात बने। नकली पॉजिटिविटी की बात करके रिटेल को सिर्फ फंसाया गया। हर बार कोई न कोई नए लेवल को मजबूत सपोर्ट कहा गया। अगर बाजार निगेटिव है तो उसे निगेटिव बोलना सच्चाई है। हमने सिर्फ वही किया और सच्चाई के साथ रहे।
सोमवार के लिए रणनीति
आपकी रणनीति इस बात पर निर्भर होगी कि आपने कहां शॉर्ट किया। अगर आपने काफी पहले शॉर्ट किया तो बने रहें। आज का ही शॉर्ट है तो कवर करें। सोमवार को बाजार वापस शॉर्टिंग के मौके देगा। आपको फंसा कर लोग कहेंगे हमने शॉर्ट कहा था।
अगले हफ्ते के ट्रिगर
अगले हफ्ते बाजार की नजर जंग,क्रूड और रुपए की चाल पर तो रहेगी,लेकिन इसके अवाला और कई इवेंट्स को बाजार ट्रैक करेगा। 16 मार्च को चीन के हाउस प्राइस और बेरोजगारी दर के आंकड़े आएंगे। इसी दिन चीन के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े भी आएंगे। भारत के थोक महंगाई दर और ट्रेड बैलेंस के आंकड़े भी 16 मार्च को ही आएंगे। इसी दिन US के इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़ भी आएंगे।
17 मार्च
फंड जुटाने पर PFC की बैठक होगी।
18 मार्च
इस दिन जापान के ट्रेड बैलेंस के आंकड़े आने वाले हैं। US फेड का ब्याज दरों पर फैसला भी आएगा। FOMC के इकोनॉमिक प्रोजेक्शन पर नजर रहेगी। US के PPI और क्रूड इंवेंटरी पर नजर रहेगी।
MF Investment : लॉन्ग टर्म निवेशकों को पोर्टफोलियो में बदलाव की जरूरत नहीं, बाजार के उथल-पुथल से डरें नहीं
19 मार्च
इस दिन FOMC की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। US के जॉबलेस क्लेम और न्यू होम सेल्स के नंबर्स भी आएंगे। जापान में ब्याज दरों पर फैसला होगा।
20 मार्च
चीन के लोन प्राइम रेट पर नजर रहेगी। भारत के बैंक लोन और डिपॉजिट ग्रोथ पर नजर रहेगी। इसी दिन भारत के फॉरेक्स रिजर्व के आंकड़े आएंगे। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर 3:1 बोनस की एक्स डेट भी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।