News Image
Money Control

Market trend : निफ्टी अगर 25042 पर भी नहीं थमा तो 24800 तक बढ़ सकती है गिरावट, ट्रेडिंग के लिए बैंक निफ्टी बेहतर

Published on 24/09/2025 12:01 PM

Nifty Trend : 24 सितंबर को बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी है। निफ्टी करीब 70 अंक फिसलकर 25100 के करीब दिख रहा है। ICICI BANK, HDFC बैंक,भारती एयरटेल और रिलायंस ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में 200 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी नरम नजर आ रहे हैं। आज IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसले हैं। IT में टेक महिंद्रा और कोफोर्ज 2 फीसदी टूटे हैं वही सरकारी बैंकों में लगातार चौथे दिन खरीदारी है। PSU बैंक इंडेक्स करीब 1.25 भी मजबूत देखने को मिल रही है।

कितना नीचे जा सकता है निफ्टी ?

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के 1 महीने के चार्ट पर नजर डालें तो इसमें 29 अगस्त की 24,426 की क्लोजिंग से 18 सितंबर की 25,424 की क्लोजिंग तक क्लोज टू क्लोज ठीक 1000 अंकों की रैली हुई है। इस हजार प्वाइंट की तेजी से निफ्टी में अब तक करीब 300 अंकों की गिरावट आ चुकी है। ध्यान रखने की बात ये है फिबोनॉची रिट्रेसमेंट में दो लेवल काफी अहम होते हैं। इसमें से पहला होता है 38.2% रिट्रेसमेंट। ऐसे में अगर इस लेवल पर गिरावट पर रुकती है तो फिर ये करेक्शन 25,042 पर पूरा हो जाना चाहिए। इसके साथ आप जोड़ दीजिए कि निफ्टी का 20 DEMA भी 25,025 पर है। इसलिए निफ्टी के लिए 25,000-25,050 पहला सपोर्ट जोन है।

अब सवाल ये है कि अगर बाजार 38.2% रिट्रेसमेंट पर नहीं रुका तो फिर कहां तक गिर सकता है? इसका जवाब ये है कि फिबोनॉची रिट्रेसमेंट का दूसरा सबसे अहम लेवल 61.8 फीसदी रिट्रेसमेंट है जो 24,800 पर आता है। कोई करेक्शन इस लेवल तक ही माना जाता है। क्योंकि अगर बाजार इस पर भी नहीं रुका तो फिर पूरी रैली खतम हो जाती है। ऐसे में अगर हालिया गिरावट करेक्शन है तो बाजार को इन स्तरों के नीचे नहीं गिरना चाहिए।

लेकिन अगर निफ्टी 61.8 फीसदी रिट्रेसमेंट या 24,800 से नीचे फिसला तो पूरी रैली खत्म होने का जोखिम है। एक अच्छी बात ये है कि बैंक निफ्टी काफी मजबूत है। बैंक निफ्टी की अब तक की 2050 अंकों की रैली में सिर्फ 200 अंक गए हैं। मुश्किल IT में है जहां रैली का 60 फीसदी रिट्रेसमेंट हो चुका है।

बाजार में अब क्या हो रणनीति?

बाजार की आगे की रणनीति पर बात करत हुए अनुज ने कहा कि डे ट्रेडर्स दोनों तरफ के मौके तलाशें। पोजिशनल ट्रेडर्स 10 और 20 DEMA के बीच में खरीदें। निफ्टी में खरीदारी का जोन 25,000-25,150 है। वहीं, SL- 24,800 पर रखें।

बैंक निफ्टी इस समय ट्रेडिंग के लिए बेहतर है। ऑटो शेयरों में हर गिरावट में पोजीशन बढ़ाएं। जिन बैंकों के वैल्युएशन सस्ते हैं उनकर फोकस कर सकते हैं। PSU बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक में मजबूती है। कुछ चुनिंदा क्विक कॉमर्स और रिटेल शेयर भी मजबूत हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।Tags: #share marketFirst Published: Sep 24, 2025 11:52 AMहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।