News Image
Money Control

Market trend : निफ्टी के लिए 26100 और बैंक निफ्टी के लिए 59800 बचाना जरूरी, इनके नीचे बढ़ सकती है गिरावट

Published on 07/01/2026 03:10 PM

Trading plan : बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 26100 के नीचे आ गया है। HDFC BANK, MARUTI, M&M और भारती ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी आज साथ नहीं दे रहा है। यह भी 300 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त दिख रही है। नतीजों के मौसम के शुरू होने से पहले IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। JP मॉर्गन के अपडेट के बाद 8% उछाल के साथ टाटा एलेक्सी वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही KPIT और टाटा टेक में भी रौनक है। लेकिन ऑटो और रियल्टी शेयरों में आज तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

बाजार: अहम स्तरों पर पहुंचा

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज लोअर लो और लोअर हाई का दूसरा दिन है। हर दिन एक या दो बड़े शेयरों में बिकवाली हो रही है। ITC के साथ इसकी शुरुआत हुई। फिर HDFC बैंक और RIL भी इसमें शामिल हो गए। आज सिप्ला और मारुति का नंबर आया। बाजार अब फिर दिसंबर की रेंज में लौटा है।

Brokerage report : ER&D कंपनियों पर जेपी मॉर्गन की बुलिश रिपोर्ट, टाटा टेक, टाटा एलेक्सी और KPIT टेक में आई जोरदार तेजी

बाजार: आगे क्या ?

ये कहना मुश्किल है कि बाजार क्यों गिरा। एक कारण है कि FIIs की छुट्टी पर हम काफी चले थे। अब FIIs वापस लौटे और शायद बेच रहे हैं। निफ्टी के लिए 26,100 बचाना जरूरी है। बैंक निफ्टी के लिए59,800 बचाना जरूरी है। इन स्तरों के नीचे करेक्शन गहरा सकती है। अच्छी बात ये है कि सब कुछ नहीं गिर रहा है। बाजार में पॉजिटिव न्यूज पर रिएक्शन भी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है टाइटन और सेंको हैं।

निफ्टी और बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 26,000-26,050 पर और रेजिस्टेंस 26,150-26,200 पर है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 59,500 पर और अगला रजिस्टेंस 60,000 पर है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार की क्लोजिंग ज्यादा खराब होने की संभावना नहीं है। निफ्टी, निफ्टी बैंक में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी शानदार रिकवरी है। निफ्टी और निफ्टी बैंक अब भी 20 DEMA के ऊपर हैं। निफ्टी-निफ्टी बैंक को एक दिन और देंगे। 26,100 और 59,800 के नीचे ही नजरिया निगेटिव होगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।