News Image
Money Control

Market veiw : बाजार में आगे की रैली अच्छे नतीजों पर होगी निर्भर, नतीजे नहीं सुधरे तो आज की रैली के फेल होने का डर

Published on 03/02/2026 12:31 PM

Market veiw : अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 700 प्वाइंट उछलकर 25700 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी ने नया HIGH बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी 3% से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। INDIA VIX भी 6% उछलकर 14 के करीब दिख रहा है। कैपिटल मार्केट, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयर ज्यादा दौड़े हैं। ये चारो सेक्टर इंडेखस 3 से 5 परसेंट भागे हैं। साथ ही डिफेंस, फार्मा, IT और मेटल में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। उधर अदानी ग्रुप के शेयरों में 12 परसेंट तक की रफ्तार देखने को मिली है।

भारत-US ट्रे़ड डील का बाजार पर असर

भारत-US ट्रे़ड डील और बाजार पर इसके असर की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार को जिस खबर का इंतजार था आखिरकार वो आ गई। भारत-US ट्रे़ड डील का एलान हो गया। भारत-US ट्रे़ड डील से बड़ी अड़चन दूर हुई है। बजट के बाद अब ट्रे़ड डील बाजार में नई जान डालेगी। गिफ्ट निफ्टी से भी तेजी के संकेत हैं।

अनुज सिंघल की सलाह है कि निफ्टी में 800 अंकों की तेजी के बाद नई खरीद से बचें। 24700 पर बाजार में बॉटम बन चुका है। आज की तेजी में शॉर्ट करने वाले बुरी तरह फंसेंगे। आज वीकली एक्सपायरी भी है, इसका असर दिखेगा। बाजार स्थिर होगा तो FIIs की खरीदारी भी लौटेगी। आज रुपये की मजबूती पर भी नजर होगी। बाजार में आगे की रैली अच्छे नतीजों पर निर्भर होगी। नतीजे नहीं सुधरे तो रैली आगे फेल होने का डर।

भारत-US ट्रे़ड डील का असर

आज पूरे बाजार में जोरदार रैली संभव है। टैरिफ घटना फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियों के लिए पॉजिटिव है। ऑयल, गैस और एनर्जी सेक्टर पर खास नजर रखें। भारत US से ज्यादा तेल खरीद की दिशा में आगे बढ़ा है। इस डील से श्रिंप और सीफूड एक्सपोर्टर्स को बड़ा बूस्ट मिल सकता है। टेक्सटाइल सेक्टर फिर से फोकस में आएगा। ऑटो और मैन्युफैक्चरिंग शेयरों को भी सपोर्ट मिलेगा। कैपिटल गुड्स और डिफेंस सेक्टर को भी मौका। इस डील से IT सेक्टर को फायदा मिल सकता है।

 

US India trade deal : इंडिया-यूएस ट्रेड डील से दूर हुई अनिश्चितता, फिर से भारत की तरफ रुख कर सकते हैं विदेशी निवेशक

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।