News Image
Money Control

Marushika Tech IPO Listing: ₹117 का शेयर ₹120 पर लिस्ट, नई एंट्री से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स

Published on 19/02/2026 10:50 AM

Marushika IPO Listing: आईटी और टेलीकॉम इंफ्रा प्रोडक्ट्स कंपनी मरुशिका टेक के शेयरों की आज NSE SME पर 2% से अधिक प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 17 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹117 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹120.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 2.56% का लिस्टिंग गेन (Marushika Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹121.40 (Marushika Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 3.76% मुनाफे में हैं।

Marushika IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

मरुशिका का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 17.94 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 2.92 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 41.00 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 16.51 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 23,05,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹14.68 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Marushika Tech के बारे में

मरुशिका टेक्नोलॉजी आईटी और टेलीकॉम इंफ्रा प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करती है। यह डेटा सेंटर्स सेटअप, नेटवर्किंग, टेलीकॉम सिस्टम्स, सर्विलांस,साइबरसिक्योरिटी और पावर मैनेजमेंट जैसे प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज की डिलीवरी करती है। यह इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और गाइडेंस भी ऑफर करती है। साथ ही यह एक्सेस कंट्रोल, पार्किंग, लाइटिंग और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे स्मार्ट सॉल्यूशंस भी देती है। कंपनी ने अब तक 150 से अधिक प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं और 31 जुलाई 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक इसके ₹28.35 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2025 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 100.32% बढ़कर ₹6.29 करोड़ और टोटल इनकम 40.77% उछलकर ₹85.63 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹3.14 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹48.71 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹18.92 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹12.28 करोड़ पड़े थे।

KKR के निवेश वाली हीरो फ्यूचर एनर्जीज आईपीओ के लिए जल्द फाइल कर सकती है पेपर्स

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।