News Image
Money Control

MCX Technical Glitch: ठप पड़ी कमोडिटी ट्रेडिंग; कच्चे तेल, गोल्ड और सिल्वर के ट्रेडर्स परेशान

Published on 28/10/2025 10:06 AM

MCX Technical Glitch: कच्चे तेल (Crude Oil), गोल्ड (Gold) और सिल्वर (Silver) जैसे कमोडिटीज की ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स आज काफी परेशान हो उठे, जब नियत समय पर इनकी ट्रेडिंग शुरू नहीं हो पाई। देश की सबसे बड़ी कमोडिटी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार 28 अक्टूबर 2025 को तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ा और इसके चलते कारोबार शुरू होने में देरी हुई और अभी तक ट्रेडिंग शुरू नहीं हो पाई है। पहले एमसीएक्स पर ट्रेडिंग के 9:30 AM बजे शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी जिसे फिर आगे खिसकाकर 9:45 AM और फिर 10:00 AM कर दिया गया लेकिन अब तक ट्रे़डिंग शुरू नहीं हो पाई है।हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।