News Image
Money Control

Metal stocks : कॉपर बना तेजी का टॉपर, 7% से ज्यादा भागा हिंद कॉपर का शेयर

Published on 25/09/2025 12:51 PM

Hindustan Copper share price : सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर में आज लगातार 5वों दिन भी तेजी का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार, 25 सितंबर के कारोबारी सत्र में 7 फीसदी की बढ़त के साथ ये शेयर 330 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है। स्टॉक अपने 52-वीक हाई 353 रुपए के करीब पहुंच गया है। इसकी आज की तेज़ी तांबे की कीमतों में उछाल के कारण आई है। कंपनी को तांबे की कीमतों और मांग में बढ़त का फायदा मिल रहा है।

लंदन मेटल एक्सचेंज में बेंचमार्क थ्री मंथ कॉपर बुधवार के कारोबार में 3.9 फीसदी उछलकर 15 महीने के हाई 10,400 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पर पहुंच गया था। इंडोनेशिया की तांबे की माइनिंग कंपनी फ्रीपोर्ट-मैकमोरन (Freeport-McMoRan) ने इंडोनेशिया में स्थित अपनी ग्रासबर्ग खदान में उत्पादन पर रोक लगाने की घोषणा की है। इस दान में हुए हादसे में 5 खदान कर्मचारी लापता है। इसके चलते यहां पर अस्थाई तौर पर काम बंद र दिया गया है। कंपनी ने गोल्ड और कॉपर का उत्पादन गाइडेंस भी घटा दिया है। इसी हफ्ते पेरू की कॉपर खदान में पॉलिटिकल विद्रोह के चलते काम रुका था। बता दें कि फ्रीपोर्ट दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कॉपर खदान है।

फ्रीपोर्ट ने यह भी कहा है कि उसे तीसरी तिमाही में तांबे की बिक्री पहले के अनुमान से लगभग 4 फीसदी कम रहने की उम्मीद है। जबकि, सोने की बिक्री लगभग 6 फीसदी कम रहने की संभावना है। न्यू गिनी के पहाड़ी द्वीप पर स्थित ग्रासबर्ग का ग्लोबल स्तर पर तांबे के उत्पादन का लगभग 3 फीसदी हिस्सा है।

दुनिया भर में ग्रीन एनर्जी पर बढ़ते फोकस और एआई में तेज़ी के बीच, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए जरूरी धातु, तांबे की कीमतों में भारी उछाल आया है। साथ ही, दक्षिण अमेरिका और मध्य अफ्रीका की खदानों में हुई दुर्घटनाओं और व्यवधानों के चलते कॉपर की सप्लाई घटी है, जिससे इसकी कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं। तांबे की कीमतों में 1 हफ्ते में 6 फीसदी और 1 साल में 20 फीसदी की तेजी आई है।

फोकस में हिंद कॉपर

तांबे की कीमतों में बढ़त के चलते हिंद कॉपर का शेयर फोकस में है। यह स्टॉक करीब एक साल की ऊंचाई पर दिख रहा है। हिंद कॉपर भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड कॉपर कंपनी है। रेयर अर्थ थीम पर शेयर में बड़ी तेजी आई है। इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के बाद से शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का

5 साल में 2000 करोड़ रुपए के कैपेक्स का टारगेट है। कंपनी की उत्पादन क्षमता 3 गुना बढ़ाने का लक्ष्य है। AI और रिन्यूएबल एनर्जी पर बढ़ते फोकस से कॉपर की मांग में बढ़त की उम्मीद है, इसका फायदा कंपनी को मिलेगा।

Tata Motors Share price : JLR के लिए आई नई मुसीबत, टाटा मोटर्स के शेयर में आज 3% से ज्यादा की गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।