News Image
Money Control

Metal stocks : निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2% भागा, हिंद कॉपर और नाल्को 3-5% उछले

Published on 09/10/2025 03:43 PM

Metal stocks : मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी चढ़ा है। टाटा स्टील दो परसेंट उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। JSW स्टील भी आज के टॉप गेनरों में है। इसके अलावा हिंद कॉपर और नाल्को 3-5 फीसदी उछले हैं। सभी मेटल शेयर दौड़ रहे हैं। क्यों चल रहे हैं ये शेयर, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि सभी मेटल शेयरों में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। टाटा स्टील के लिए पॉजिटिव खबर से भी ये शेयर भागे हैं।

टाटा स्टील के लिए पॉजिटिव खबर

टाटा स्टील के लिए पॉजिटिव खबर है। यूरोप से Tata Steel EU के लिए बढ़िया खबर आई है। EU कमीशन यूरोपीय स्टील इंडस्ट्री को बचाएगी। कमीशन ने इसके लिए प्लान तैयार किया है। इंडस्ट्री को ग्लोबल क्षमता के असर से बचाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इंडस्ट्री को इस असर से बचाने के लिए कोटा सिस्टम का प्लान है। इसके तहत टैरिफ फ्री इंपोर्ट पर 18.3 मिलियन टन का कैप लगेगा।

आउट-ऑफ-कोटा ड्यूटी डबल करके 50 फीसदी की जाएगी। कंट्री ऑफ ओरजिन को ध्यान में रखते हुए EU के स्टील को बढ़ावा दिया जाएगा। पिछले 6 महीने में आर्सेलर मित्तल का शेयर 60% उछला है।

टाटा स्टील Q2 अपडेट

भारत में कंपनी का उत्पादन सालाना आधार पर 7.4 फीसदी बढ़ा है। तिमाही आधार पर भारत में डिलीवरी वॉल्यूम 20% और सालाना आधार पर 7% फीसदी बढ़ा है। नीदरलैंड में उत्पादन वॉल्यूम सालाना आधार पर 1.66 mt से बढ़कर 1.67 mt रहा है।

MCX कॉपर नए शिखर पर

Alumina कीमतें घटने से हिंडाल्को और वेदांता के मार्जिन सुधरने की उम्मीद है। चीन में कैपेसिटी घटने से स्टील शेयर चल रहे हैं। मेटल शेयरों में चमक की एक और वजह डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी भी है। US डॉलर इंडेक्स घटकर 99 के नीचे चला गया है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मेटल चमकता है।

मेटल शेयरों में चमक की बात करें को 2025 में चांदी 70 फीसदी भागी है। वहीं, इस अवधि में कॉपर में 28 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। HRC स्टील 13 फीसदी भागा है। वहीं, एल्यूमीनियम में 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

 

PB Fintech Share Price : PB फिनटेक को कमीशन कटने की जानकारी मिली, इंश्योरेंस कंपनियों के साथ दोबारा मोलभाव की उम्मीदहिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।