News Image
Money Control

M&M Financial Services का शेयर एक झटके में 8% तक उछला, Q2 नतीजों का असर; ब्रोकरेज का क्या है रुख

Published on 29/10/2025 10:05 AM

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के सितंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयरों में 29 अक्टूबर को अच्छी तेजी है। BSE पर दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक चढ़कर 324.20 रुपये तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 566 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 390 करोड़ रुपये था।

शुद्ध ब्याज आय साल-दर-साल बेसिस पर 14.6 प्रतिशत बढ़कर ₹2,279 करोड़ हो गई। लोन बुक में 13% की वृद्धि हुई, जबकि डिस्बर्समेंट 3% बढ़कर ₹13,514 करोड़ के रहे। स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 54 प्रतिशत बढ़कर 569 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सितंबर 2024 तिमाही में यह 369 करोड़ रुपये था।

ब्रोकरेजेज का रुख

ब्रोकरेज फर्मों ने सितंबर तिमाही के प्रदर्शन के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज पर मोटे तौर पर स्टेबल आउटलुक बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्मों ने मार्जिन में सुधार और एसेट क्वालिटी में मजबूती की ओर इशारा किया है। CLSA ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर के लिए 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹350 प्रति शेयर कर दिया है। मॉर्गन स्टेनली 'इक्वलवेट' रेटिंग और ₹300 का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ईपीएस अनुमानों में 3% और वित्त वर्ष 2027 के लिए 1% की वृद्धि की।

शेयर एक महीने में 13 प्रतिशत चढ़ा

कंपनी का मार्केट कैप 42900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 52.49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक महीने में 13 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का निचला स्तर 235.47 रुपये है, जो 7 अप्रैल 2025 को देखा गया था।

Stocks to Watch: Shree Cement, Jindal Steel और Tata Capital समेत इन शेयरों पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।