News Image
Money Control

M&M Q2 Results: उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, 18% बढ़कर ₹4521 करोड़ हुआ मुनाफा; शेयरों में दिखी तेजी

Published on 04/11/2025 02:56 PM

M&M Q2 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) ने मंगलवार, 4 नवंबर को सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे का ऐलान किया। कंपनी का प्रदर्शन ज्यादातर पैमानों पर बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा। M&M पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स के साथ ट्रैक्टर बनाती और बेचती है।

रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ा

M&M का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 21.3% बढ़कर ₹33,422 करोड़ हो गया। हालांकि यह CNBC-TV18 के ₹34,294 करोड़ के अनुमान से थोड़ा कम रहा। तिमाही का शुद्ध लाभ ₹4,521 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹4,044 करोड़ के अनुमान से ज्यादा है। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा।

EBITDA और मार्जिन में सुधार

EBITDA 23% बढ़कर ₹4,862 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹4,759 करोड़ के अनुमान से ज्यादा है। दूसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन 14.5% रहा, जो पिछले साल 14.3% था और अनुमानित 13.9% से बेहतर है। M&M ने FY26 की पहली छमाही में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा का ऑपरेटिंग कैश फ्लो जनरेट किया।

ऑटो और फार्म सेगमेंट में मजबूती

ऑटो और फार्म बिजनेस दोनों में M&M का मार्केट शेयर और मुनाफा बढ़ा है। SUV सेगमेंट का रेवेन्यू शेयर सालाना आधार पर 390 बेसिस पॉइंट बढ़ा। वहीं, लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV, और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए