Published on 02/03/2026 10:09 AM
2 मार्च को NSE SME पर मोबिलाइज ऐप की लिस्टिंग मायूस करने वाली रही। शेयर लगभग 20 प्रतिशत के तगड़े घाटे के साथ 64.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 80 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 20.10 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 23 फरवरी को खुला था और 25 फरवरी को बंद हुआ। इसमें 25 लाख नए शेयर जारी हुए। IPO 100.07 गुना भरा।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 49.16 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 175.72 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 96.52 गुना सब्सक्राइब हुआ।
मोबिलाइज ऐप लैब टेक्नोलॉजी पर चलने वाली फर्म है। कंपनी इनोवेटिव, स्केलेबल और सुरक्षित IT प्रोडक्ट देने में माहिर है। ये बिजनेस ऑपरेशंस को आसान बनाते हैं और इंडस्ट्री में डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देते हैं।कंपनी एंटरप्राइज सॉल्यूशंस के एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो की पेशकश करती है। इसमें इंटीग्रेटेड फैसिलिटी और एसेट्स मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS), सप्लाई चेन मैनेजमेंट, स्कूल और यूनिवर्सिटी ERP, सिंगल साइन-ऑन, AI स्टूडियो और इंटरनेट ऑफ थिंग्स एप्लिकेशन शामिल हैं।
IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल
IPO की ओपनिंग से पहले Mobilise App Lab ने एंकर इनवेस्टर्स से 5.71 करोड़ रुपये जुटाए। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल टैलेंट की हायरिंग के जरिए प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए फंडिंग, घरेलू बाजार में एक्सपेंशन के मकसद से बिजनेस डेवलपमेंट और मार्केटिंग एक्टिविटीज के लिए फंडिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंडिंग और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान Mobilise App Lab की कुल इनकम 13.53 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 4 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 19 लाख रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 16.24 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 4.71 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।